फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 69000 teacher recruitment case to be heard in Supreme Court on Tuesday, affected candidates are protesting

यूपी: 69000 शिक्षक भर्ती मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, भीषण गर्मी में धरना दे रहे हैं प्रभावित

Tue, 08 Apr 2025 07:01 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 08 Apr 2025 07:01 AM IST
सार

69000 teacher recruitment: यूपी में 69000 शिक्षक भर्ती मामले में एक अहम सुनवाई मंगलवार को होनी है। हालांकि इस सुनवाई की तारीखें पहले भी कई बार लग चुकी हैं। 

विज्ञापन
UP: 69000 teacher recruitment case to be heard in Supreme Court on Tuesday, affected candidates are protesting
69000 शिक्षक भर्ती - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 69000 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति की मांग कर रहे आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का धरना सोमवार को भी ईको गार्डन में जारी रहा। 40 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच अभ्यर्थी अपनी मांग पर अड़े हुए है। वहीं सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई मंगलवार आठ अप्रैल को होगी। धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने मांग की कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में अभ्यर्थियों का पक्ष रखे।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण लागू करने में विसंगति के कारण अभ्यर्थी दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। हाईकोर्ट डबल बेंच ने न्याय देते हुए फैसला हमारे पक्ष में सुनाया है। सरकार की लापरवाही के कारण यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में चला गया है। 
विज्ञापन


हमारी मांग है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में हमारा पक्ष मजबूती के साथ रखें। ताकि हमें न्याय मिल सके। धरने में रविशंकर, विक्रम यादव, धनंजय गुप्ता, कल्पना, अनुपमा, स्वेता बबिता, हसीन हिंदुस्तानी, अनूज गुप्ता, शैलेन्द्र आदि अभ्यर्थी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed