फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 619 new corona positive in last 24 hours, recovery rate also increased

यूपी : सात जिलों में नए केस एक भी नहीं, सभी जिलों में 500 से कम सक्रिय केस, 619 नए केस

Fri, 11 Jun 2021 08:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 11 Jun 2021 08:47 PM IST
सार

यूपी में शुक्रवार को 619  नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जबकि 1642 लोग संक्रमण मुक्त होकर स्वस्थ हुए हैं। इसी के साथ प्रदेश में कुल 11000 एक्टिव मरीज बचे हैं।

विज्ञापन
UP: 619 new corona positive in last 24 hours, recovery rate also increased
कोरोना सैंपल लेता एक स्वास्थ्यकर्मी।

विस्तार

यूपी में शुक्रवार को सात जिलों में एक भी नया केस नहीं मिला है। जबकि कुल 619 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। 74 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है। 1642 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद स्वस्थ घोषित किया गया है। वर्तमान में कुल 11127 एक्टिव मरीज प्रदेश में बचे हैं।  

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि कौशांबी, हमीरपुर, महोबा, कानपुर देहात, फतेहपुर, बलिया, फर्रुखाबाद में एक भी नया मरीज नहीं मिला है। अब तक प्रदेश में कुल 1701668 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1668874 अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। जबकि कुल 21667 मौत हो चुकी है। वर्तमान में प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर बढक़र 98.1 प्रतिशत हो गई है। जबकि पॉजिटिविटी रेट 3.2 प्रतिशत चल रहा है। प्रतिदिन जांच के हिसाब से पॉजिटिविटी रेट 0.2 प्रतिशत है।
विज्ञापन


अनलॉक के पाचवें दिन गौतमबुद्ध नगर में फिर बढ़े मरीज
प्रदेश में शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर में सबसे अधिक 75 मरीज मिले हैं। 05 जून को गौतमबुद्ध नगर में 610 मरीज थे। 06 जून को वहां 91 मरीज मिले थे और एक्टिव मरीजों की संख्या 583 रह गई थी। इसके चलते वहां आंशिक कफ्र्यू से छूट दे दी गई थी। लेकिन कफ्र्यू में छूट के पांचवें दिन 11 जून को वहां फिर से 75 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद सबसे अधिक 49 मरीज लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा आगरा में 27, वाराणसी में 24, मेरठ में 21, गोरखपुर में 17, गाजियाबाद, पीलीभीत में 16-16, अमरोहा में 15, कानपुर नगर में 14, मुजफ्फर नगर, बुलंदशहर, रायबरेली, झांसी में 12-12, बाराबंकी, प्रयागराज, श्रावस्ती में 11-11, सहारनपुर, इटावा, जौनपुर, हापुड़, प्रतापगढ़, हरदोई में 10-10 मरीज मिले हैं। सबसे अधिक कानपुर  नगर में 15 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा गोरखपुर में 06, बरेली, झांसी में 05, आगरा में 04 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी जिलों में 500 के नीचे हुई मरीजों की संख्या
प्रदेश के सभी जिलों में मरीजों का आंकड़ा 500 का नीचे पहुंच गया है। तीन लाख से अधिक प्रतिदिन जांच के बावजूद केस पॉजिटिविटी रेट भी न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि बीते एक सप्ताह में सिर्फ बुधवार को ही जांच का आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंचा था। अन्य सभी दिन 2.80 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई थी। बृहस्पतिवार को भी 276719 नमूनों की जांच की गई। जबकि मुख्यमंत्री लगातार तीन लाख से अधिक नमूनों की जांच करने के निर्देश दे रहे हैं। 

सबसे अधिक एक्टिव मरीज वाले जिले
लखनऊ- 498
गोरखपुर - 462
बरेली - 403 
आजमगढ़- 394
मेरठ - 369
कुशीनगर - 357

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed