फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 50 thousand women of labor families will be empowered, Labor Welfare Council will do the process of connecting with self-employment

यूपी : श्रमिक परिवारों की 50 हजार महिलाएं बनाई जाएंगी सशक्त, श्रम कल्याण परिषद करेगा स्वरोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया

Thu, 21 Apr 2022 07:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 21 Apr 2022 07:39 PM IST
सार

श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पं. सुनील भराला ने बताया कि ऐसी महिलाओं जो दिव्यांग व अशक्त हैं या जिनके श्रमिक पति की मृत्यु हो चुकी है, उनको सुषमा स्वराज महिला सशक्तिकरण योजना से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
UP: 50 thousand women of labor families will be empowered, Labor Welfare Council will do the process of connecting with self-employment
सुनील भराला अध्यक्ष श्रम कल्याण परिषद

विस्तार

प्रदेश सरकार श्रमिक परिवारों की 50 हजार महिलाओं को सशक्त बनाएगी। श्रम कल्याण परिषद इन महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ेगा। इसके लिए प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। सरकार श्रमिकों को सक्षम बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश में 8.66 करोड़ श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें यूपी नंबर वन है। 

विज्ञापन


श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पं. सुनील भराला ने बताया कि ऐसी महिलाओं जो दिव्यांग व अशक्त हैं या जिनके श्रमिक पति की मृत्यु हो चुकी है, उनको सुषमा स्वराज महिला सशक्तिकरण योजना से जोड़ा जाएगा। उन्हें सिलाई मशीन दी जाएगी, जिससे वे स्वरोजगार शुरू कर सकें। वहीं यह भी कोशिश की जाएगी कि उन्हें संबंधित काम भी दिलाया जा सके।
विज्ञापन


फिलहाल 50 हजार महिलाओं को इस योजना से जोड़ने पर विचार हो रहा है। बाद में यह संख्या बढ़ाई जाएगी। इस योजना के लिए सभी कारखानों व औद्योगिक प्रतिष्ठानों के मालिकों से संपर्क साधने को कहा गया है। जिससे वे आगे आएं और लोगों की मदद करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed