फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 44 thousand home guards will be recruited simultaneously in the state, 20 percent reservation will be for

यूपी: प्रदेश में एक साथ होगी 44 हजार होमगार्ड की भर्ती, 20 फीसदी महिलाओं का होगा आरक्षण; नियमावाली तैयार

Tue, 08 Apr 2025 07:51 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 08 Apr 2025 07:51 AM IST
सार

Recruitment in Home Guard: यूपी में एक साथ 44 हजार होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। इन 44 हजार में 20 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इसको लेकर नियमावली तैयार हो गई है। 

विज्ञापन
UP: 44 thousand home guards will be recruited simultaneously in the state, 20 percent reservation will be for
यूपी होमगार्ड में होगी भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 44 हजार पदों पर भर्ती के लिए नियमावली तैयार कर शासन भेज दी गई है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पहले चरण में करीब 22 हजार होमगार्ड भर्ती किए जाएंगे, जिसमें 20 फीसदी महिलाएं होंगी।

विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ माह पूर्व होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती करने की घोषणा की थी। बता दें कि अभी तक होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए कोई नियमावली नहीं थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर होमगार्ड मुख्यालय ने नियमावली तैयार की है, जिसे शासन की मंजूरी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


इसमें होमगार्ड की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) कराने की सिफारिश की गई है। उन्हें आपदा मित्र बनाने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के नियमों को भी शामिल करने का सुझाव दिया गया है। साथ ही स्वतंत्र भर्ती बोर्ड बनाने की सिफारिश भी की गई है। बता दें कि होमगार्ड में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसकी वजह से जल्द भर्ती होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed