फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Chances of rain snowfall hailstorm in Himachal from today till 27 April

Himachal Weather: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार, ऊना में 39, धर्मशाला में 30 डिग्री पहुंचा तापमान

Thu, 24 Apr 2025 09:57 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 24 Apr 2025 09:57 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 24 से 27 अप्रैल तक प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि के आसार हैं। पढ़ें पूरी डिटेल विस्तार से...

विज्ञापन
Himachal Weather Chances of rain snowfall hailstorm in Himachal from today till 27 April
शिमला के रिज मैदान पर तेज धूप में अपने गंतव्य की ओर जाते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल में बुधवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 39 और धर्मशाला में 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। 24 से 27 अप्रैल तक प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने का पूर्वानुमान है। शिमला सहित प्रदेश के मध्य पर्वतीय और मैदानी जिलों में 27 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन

राजधानी शिमला और धर्मशाला में भी बुधवार को इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। बुधवार को प्रदेश के 12 स्थानों में पारा 30 डिग्री से अधिक रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के उच्च पर्वतीय व आसपास के मध्य पहाड़ी कुछ क्षेत्रों में आगामी चार दिन मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। 24 से 27 अप्रैल तक ऊंची पहाड़ियों और आसपास के मध्य पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। 28 अप्रैल से इन क्षेत्रों में भी माैसम साफ रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंगलवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 15.2, कल्पा में 6.0, धर्मशाला में 12.6, ऊना में 14.5, नाहन में 17.9, केलांग में 0.3, मनाली में 8.9, कांगड़ा-मंडी में 16.1, बिलासपुर में 15.2, हमीरपुर में 14.1, कुफरी में 12.1, कुकुमसेरी में 3.8, बरठीं में 13.8, पांवटा साहिब में 25.0, देहरागोपीपुर में 17.0 और ताबो में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

मानसून पूर्व सीजन में सामान्य से 30 फीसदी कम बारिश
हिमाचल में मानसून पूर्व सीजन में 1 मार्च से 23 अप्रैल तक प्रदेश में 30 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि के लिए 162.09 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 113.4 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई। चंबा में सामान्य से 7, चंबा में 44, हमीरपुर में 19, कांगड़ा में 33, किन्नाैर में 34, कुल्लू में 3, लाहाैल-स्पीति में 47, मंडी में 8, शिमला में 5, सिरमाैर में 20, सोलन में 24 और ऊना में 45 फीसदी कम बारिश हुई।

अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
 
ऊना 39.0
हमीरपुर 37.5
धौलाकुआं 36.2
बिलासपुर  35.7
चंबा 35.3
बरठीं  34.6
सुंदरनगर  34.3
मंडी 33.8
नाहन 33.3
सोलन 32.0
धर्मशाला 30.0
शिमला 25.4
मनाली 25.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed