{"_id":"60ec7f5a8ebc3e54980809eb","slug":"up-3500-industrialists-took-land-to-set-up-a-factory-investment-of-rs-11500-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : फैक्ट्री लगाने के लिए 3500 उद्योगपतियों ने ली जमीन, 11500 करोड़ रुपये का हो रहा निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : फैक्ट्री लगाने के लिए 3500 उद्योगपतियों ने ली जमीन, 11500 करोड़ रुपये का हो रहा निवेश
Mon, 12 Jul 2021 11:13 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:13 PM IST
सार
जमीन लेने वाले तमाम उद्योगपतियों ने अपनी फैक्ट्री स्थापित कर उनमें उत्पादन भी शुरू कर दिया है। इसके तहत उन्नाव में मेगा लेदर पार्क, कन्नौज में एक परफ्यूम पार्क और परफ्यूम म्यूजियम बनाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की भूमि पर अब बड़े-बड़े उद्योगपति अपनी फैक्ट्री लगाने लगे हैं। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 51 जिलों में यूपीसीडा के औद्योगिक क्षेत्रों में 3500 से अधिक उद्योगपतियों ने फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन ली है। इससे 11,500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हो रहा है। करीब एक लाख लोगों को इन उद्योगों में रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
जमीन लेने वाले तमाम उद्योगपतियों ने अपनी फैक्ट्री स्थापित कर उनमें उत्पादन भी शुरू कर दिया है। इसके तहत उन्नाव में मेगा लेदर पार्क, कन्नौज में एक परफ्यूम पार्क और परफ्यूम म्यूजियम बनाने की तैयारी की जा रही है। उन्नाव में 42 एकड़ क्षेत्रफल में मेगा लेदर पार्क बनाने की योजना तैयार की गई है। करीब 550 करोड़ रुपये की लागत वाले इस पार्क की स्थापना से लेदर के उत्पाद बनाने वाली बड़ी-बड़ी कंपनियां यहां निवेश करने में रुचि दिखाएंगी।
विज्ञापन
यूपीसीडा की ओर से उपलब्ध कराई गई जमीन पर कई फैक्ट्रियों में तो उत्पादन भी शुरू हो गया है। हरदोई के संडीला क्षेत्र में आईटीसी लिमिटेड, वरुण बेवरेजेज लिमिटेड (पेप्सिको), बर्जर पेंट्स लिमिटेड, ग्रीन प्लाई इंडस्ट्रीज लिमिटेड, ब्रिटिश पेंट्स लिमिटेड, वेब्ले स्कॉट लिमिटेड, शाहजहांपुर में कृभको फर्टिलाइजर लिमिटेड, कानपुर में प्लास्टिक पैक लिमिटेड, बाराबंकी में एसएमएस जी लिमिटेड (कोका कोला) और आगरा में वॉन वेल्स लिमिटेड ने अपनी फैक्ट्री लगाने की पहल की है।
विज्ञापन
इसके अलावा बीते एक बर्ष में कोरोना महामारी के दौरान भी एक हजार से अधिक उद्योपतियों ने राज्य में अपनी फैक्ट्री लगाने के लिए यूपीसीडा से जमीन ली है। इन उद्योगपतियों की ओर से लगाई जाने वाली फैक्ट्री से करीब 5100 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इनमें ब्रिटिश कंपनी एवी मोरी प्रमुख है। इस कंपनी ने चित्रकूट और पीलीभीत में अपनी फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन ली है। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर हमीरपुर के सुमेरपुर में, त्रिवेणी अलमीरा ने बाराबंकी के कुर्सी रोड पर, फारेवर डिस्टलरी ने गोरखपुर में, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन ने बदायूं में और आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने रायबरेली में अपनी फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन ली है।