फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 28 new corona patients found in last 24 hours, no new cases found in 63 districts

यूपी : पिछले 24 घंटे में कोरोना के 28 नए मरीज मिले, 63 जिले में कोई नया केस नहीं मिला

Fri, 24 Sep 2021 12:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 24 Sep 2021 12:43 PM IST
सार

यूपी में अब तक 16 लाख 86 हजार 668 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 8 करोड़ 08 लाख लोगों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है।

विज्ञापन
UP: 28 new corona patients found in last 24 hours, no new cases found in 63 districts
कोरोना का सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में 24 घंटे में हुई दो लाख 20 हजार 745 सैम्पल की टेस्टिंग में 28 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 24 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। अब तक 16 लाख 86 हजार 668 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। विगत दिवस हुई कोविड टेस्टिंग में 63 ज़िलों में संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं मिला। वर्तमान में 189 कोरोना संक्रमितों का उपचार हो रहा है। कोविड टीकाकरण के लिए अर्ह प्रदेश की 53.74% आबादी ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। अब तक 8 करोड़ 08 लाख लोगों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार, 01 करोड़ 79 लाख लोगों ने टीके की दोनों खुराक ले ली है।

विज्ञापन


प्रदेश में कुल कोविड वैक्सीनेशन 09 करोड़ 88 लाख से अधिक हो चुका है। यह किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है। प्रदेश के 28 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है। अब तक 07 करोड़ 73 लाख 65 हजार 923 सैम्पल की कोविड जांच की जा चुकी है। यह देश के किसी एक राज्य में हुई सर्वाधिक टेस्टिंग है। औसतन हर दिन सवा दो लाख से ढाई लाख तक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी से भी कम हो गई है और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है। कोविड की अद्यतन स्थिति के अनुसार प्रदेश के 28 जनपदों (अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, बांदा, बहराइच, बिजनौर, फर्रुखाबाद, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, महोबा, मीरजापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संतकबीरनगर, शाहजहांपुर, शामली, श्रावस्ती, सीतापुर और सुल्तानपुर) में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed