फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 28 IPS officers transferred in the state, major changes in Lucknow

यूपी: प्रदेश में 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, राजीव सबरवाल बने डीजी प्रशिक्षण; पढ़िए पूरी लिस्ट

Mon, 08 Sep 2025 08:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 08 Sep 2025 08:12 PM IST
सार

28 IPS officers transferred: यूपी में एक साथ 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। लखनऊ सहित कई जिलों में बड़े बदलाव हुए हैं। 

विज्ञापन
UP: 28 IPS officers transferred in the state, major changes in Lucknow
28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राज्य सरकार ने सोमवार को 28 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। मुरादाबाद स्थित बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी के एडीजी राजीव सबरवाल को पर प्रोन्नत होने के बाद डीजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण बनाया गया है। उनके पास पुलिस अकादमी का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। वहीं मुरादाबाद पीटीएस के एडीजी ए. सतीश गणेश को एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा निदेशालय बनाया गया है। इसके अलावा हाल ही में पीपीएस से आईपीएस कैडर में प्रोन्नत हुए कई अधिकारियों को पद के मुताबिक तैनाती प्रदान की गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा एडीजी यातायात के. सत्यनारायण को भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा गया है। बता दें कि वह स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन कर चुके हैं। सीआईडी में आईजी राजेश डी. मोदक राव को जीआरपी भेजा गया है। आईजी यातायात सुभाष चंद्र दुबे को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में तैनात किया गया है। पुलिस मुख्यालय में डीआईजी अनीस अहमद अंसारी को पीएसी मुख्यालय भेजा गया है। डीआईजी नियम एवं ग्रंथ देवरंजन वर्मा को डीआईजी स्थापना बनाया गया है। कानपुर नगर में एसपी एलआईयू डॉ. मीनाक्षी कात्यायन को 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी का सेनानायक बनाया गया है।
विज्ञापन


फतेहपुर स्थित 12वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक सर्वानंद सिंह यादव को एसपी एसएसएफ मुख्यालय बनाया गया है। वाराणसी की 34वीं वाहिनी में तैनात पंकज कुमार पांडेय को इंटेलिजेंस मुख्यालय में एसपी बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय में एसपी क्राइम डॉ. महेंद्र पाल सिंह को सहारनपुर स्थित 5वीं वाहिनी एसएसएफ का सेनानायक बनाया गया है। इंटेलिजेंस मुख्यालय में एसपी शुभम पटेल को तकनीकी सेवा शाखा भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय में एसपी कानून-व्यवस्था मनोज कुमार अवस्थी को फतेहपुर में 12वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 एएसपी रोहन झा भेजे गए साइबर क्राइम मुख्यालय 

गोरखपुर में एसपी एलआईयू अशोक कुमार को उप्र पावर कारपोरेशन भेजा गया है। प्रतीक्षारत चल रहे चंद्रकांत मीना को कानपुर नगर का एसपी एलआईयू बनाया गया है। डीजीपी मुख्यालय में एएसपी रोहन झा को साइबर क्राइम मुख्यालय भेजा गया है। गोरखपुर स्थित 26वीं वाहिनी पीएसी की प्रभारी सेनानायक निहारिका शर्मा को सेनानायक बना दिया गया है। 

बिजनौर में एएसपी संजीव कुमार बाजपेई को 43वीं वाहिनी पीएसी एटा का सेनानायक बनाया गया है। पीटीएस गोरखपुर में प्रभारी प्रधानाचार्य अनिल कुमार प्रथम को प्रधानाचार्य बना दिया गया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के एएसपी बृजेश कुमार गौतम को पुलिस मुख्यालय में एसपी क्राइम बनाया गया है। बस्ती में एएसपी ओमप्रकाश सिंह प्रथम को पुलिस मुख्यालय में एसपी लॉजिस्टिक्स बनाया गया है। मिर्जापुर में एएसपी ओमप्रकाश सिंह द्वितीय को पुलिस मुख्यालय में एसपी कानून-व्यवस्था बनाया गया है। 

सीतापुर स्थित सेंट्रल रिजर्व में एएसपी अजीजुल हक को पुलिस मुख्यालय में एसपी बनाया गया है। बिजनौर में एएसपी विनय कुमार सिंह को एटीएस की स्पॉट टीम का एसपी बनाया गया है। आजमगढ़ स्थित 20वीं वाहिनी पीएसी के उपसेनानायक अशोक कुमार को पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में एसपी के पद पर भेजा गया है। प्रतापगढ़ में एएसपी संजय राय को अयोध्या का एसपी एलआईयू बनाया गया है। गाजियाबाद कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त आनंद कुमार द्वितीय को बरेली का एसपी एलआईयू बनाया गया है। गोरखपुर में एएसपी संजय कुमार द्वितीय को एसपी के पद पर तैनाती प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed