फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 2763 posts created for six medical colleges, these posts will be filled for super specialty services

यूपी : छह मेडिकल कालेजों के लिए 2763 पद सृजित, सुपर स्पेशिएलिटी सेवाओं के लिए भरे जाएंगे ये पद

Mon, 14 Mar 2022 10:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 14 Mar 2022 10:26 AM IST
सार

प्रदेश में राजकीय मेडिकल कॉलेज मेरठ, गोरखपुर, झांसी, आगरा, कानपुर और प्रयागराज में सुपर स्पेशिएलिटी ब्लॉक बनाए गए हैं।

विज्ञापन
UP: 2763 posts created for six medical colleges, these posts will be filled for super specialty services
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे में सुधार की कवायद तेज हो गई है। मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशिएलिटी सेवाओं के विस्तार के क्रम में छह मेडिकल कॉलेजों में 2763 पद स्वीकृत किए गए हैं। प्रदेश में राजकीय मेडिकल कॉलेज मेरठ, गोरखपुर, झांसी, आगरा, कानपुर और प्रयागराज में सुपर स्पेशिएलिटी ब्लॉक बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


यहां मरीजों को कॉर्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी, गैस्ट्रो सर्जरी व नेफ्रोलॉजी की सुपर स्पेशिएलिटी सेवाएं देने की योजना है। इन्हीं मेडिकल कॉलेजों के लिए पदों का सृजन किया गया है। स्वीकृत पदों में 1508 नियमित और 1255 अस्थायी हैं। नियमित पदों में प्रोफेसर, एडिशनल, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर, रेजीडेंट डॉक्टर और पैरामेडिकल के पद हैं। अस्थायी 1255 पदों को आउटसोर्सिंग एजेंसी के जरिए भरा जाएगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। निर्देश दिया है कि स्वीकृत पदों को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के मानकों के अनुसार भरा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed