{"_id":"62617d43a83c064d5366d9a1","slug":"up-205-new-cases-in-the-state-980-active-patients-103-in-gautam-budh-nagar-52-in-ghaziabad-16-patients-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : प्रदेश में 205 नए केस, 980 हुए सक्रिय मरीज, गौतमबुद्धनगर में 103, गाजियाबाद में 52, लखनऊ में 16 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : प्रदेश में 205 नए केस, 980 हुए सक्रिय मरीज, गौतमबुद्धनगर में 103, गाजियाबाद में 52, लखनऊ में 16 मरीज
Thu, 21 Apr 2022 09:20 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 21 Apr 2022 09:20 PM IST
सार
गौतमबुद्धनगर में सर्वाधिक 103, गाजियाबाद में 52 और लखनऊ में 16 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में कहीं एक तो कहीं दो मरीज मिले हैं। 81 मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन
Corona
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
प्रदेश में कोविड के एक्टिव केसों की संख्या 980 हो गई है। बृहस्पतिवार को 24 घंटे में 205 नए मरीज मिले, जबकि 81 डिस्चार्ज हुए हैं। इस दौरान कोरोना के 1.14 लाख टेस्ट किए गए। गौतमबुद्धनगर में सर्वाधिक 103, गाजियाबाद में 52 और लखनऊ में 16 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में कहीं एक तो कहीं दो मरीज मिले हैं। 81 मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15 करोड़ 28 लाख 81 हजार 861 तथा दूसरी डोज 12 करोड़ 80 लाख 33 हजार 97 दी गई है। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में कुल पहली डोज एक करोड़ 32 लाख 17 हजार 768 तथा दूसरी डोज 86 हजार 93 लाख 985 दी गई है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में कुल पहली डोज 3657621 और 18224 को दूसरी डोज दी गई। अब तक कुल प्रीकॉशन डोज 2637618 दी गई है।
विज्ञापन