फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 20182 teachers of council schools transferred, 33484 applications were received for transfer within the di

यूपी: परिषदीय विद्यालयों के 20182 शिक्षकों का तबादला, जिलों के अंदर ट्रांसफर के लिए आए थे 33484 आवेदन

Tue, 01 Jul 2025 05:40 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 01 Jul 2025 05:40 AM IST
सार

Teacher transfer in UP: यूपी में आठ साल के बाद जिलों के अंदर तबादले कर दिए गए हैं। पूरे प्रदेश से 20182 शिक्षकों का तबादला हुआ है। 
 

विज्ञापन
UP: 20182 teachers of council schools transferred, 33484 applications were received for transfer within the di
शिक्षकों की ट्रांसफर प्रक्रिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में लगभग आठ साल बाद जिले के अंदर सामान्य तबादले किए गए हैं। सोमवार देर रात जारी सूचना के अनुसार इस साल 20182 शिक्षकों के तबादले हुए हैं। इनको जल्द तबादले वाले स्कूल में ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। बीते काफी समय से इन तबादलों की मांग चल रही थी। ट्रांसफर के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के पास कुल 33484 आवेदन आए थे। 

विज्ञापन

 

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इस बार गर्मी की छुट्टियों में एक के बाद एक तबादलों की प्रक्रिया अभियान चला कर और निर्धारित समय में पूरी की गई है। इसी क्रम में एक सप्ताह पहले जिले के अंदर सामान्य तबादले के लिए आवेदन लिए गए थे।

विज्ञापन


इसके लिए प्रदेश भर में 33484 शिक्षकों ने आवेदन किया था। विभाग की ओर से निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर सोमवार देर रात इसका परिणाम जारी किया गया। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि कुल 20182 शिक्षकों का तबादला हुआ है। इनकी सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तबादला पाए शिक्षकों को जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि एक जुलाई से शुरू हो रही पठन पाठन की प्रक्रिया को बेहतर किया जा सके। बता दें कि इससे पहले 2017 में जिले के अंदर सामान्य तबादले किए गए थे। तब से काफी संख्या में शिक्षक इसके लिए इंतजार कर रहे थे।

 

आज से खुलेंगे स्कूल भी 
 प्रदेश में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूल गर्मी की छुट्टियों के बाद मंगलवार से खुलेंगे। इसके साथ ही शैक्षिक सत्र 2025-26 की शुरुआत के साथ ही एक से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। वहीं कक्षा एक से तीन तक के 45 लाख से अधिक बच्चों को नए सत्र की किताबें भी मिल जाएंगी।अब तक स्कूलों में 1.40 करोड़ बच्चों का नामांकन कराया जा चुका है। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है बच्चों को डीबीटी की जा चुकी है। वे ड्रेस में स्कूल आएं ये सुनिश्चित किया जाए। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि स्कूल खुलने के पहले सूची आ जाने के बाद एक सप्ताह के भीतर रिलीव और ज्वाइंन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed