फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 18 districts of UP in grip of dengue

Lucknow : डेंगू की चपेट में यूपी के 18 जिले, मिले 72 मरीज, लखनऊ-कानपुर में रोजाना मिल रहे हैं रोगी

Sun, 04 Dec 2022 12:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 04 Dec 2022 12:26 AM IST
सार

UP: लखनऊ और कानपुर में प्रतिदिन 10 से ज्यादा डेंगू मरीज मिल रहे हैं। अब तक प्रदेश में 19,294 मरीज मिल चुके हैं। वहीं 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। लखनऊ व कानपुर में डेंगू मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह वहां बड़ी संख्या में कार्यालय होना भी माना जा रहा है।

विज्ञापन
UP: 18 districts of UP in grip of dengue
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश के 18 जिलों में अभी भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। इसमें लखनऊ और कानपुर में प्रतिदिन 10 से ज्यादा डेंगू मरीज मिल रहे हैं। अब तक प्रदेश में 19,294 मरीज मिल चुके हैं। वहीं 25 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दस दिन पहले 38 जिले डेंगू की चपेट में थे। हर दिन लगभग 200 मरीज मिल रहे थे। हालांकि सर्दी तेज होने के बाद इसमें लगातार गिरावट हुई। अब हर दिन मिलने वाले मरीजों की संख्या 100 से नीचे आ गई है। पर, 18 जिले डेंगू प्रभावित रह गए हैं। शनिवार को प्रदेश भर में कुल 72 मरीज मिले हैं। इसमें लखनऊ के 33 और कानपुर नगर के 12 मरीज शामिल हैं। इसी तरह अलीगढ़, औरैया व प्रयागराज में तीन-तीन, कानपुर देहात में दो और अन्य जिलों में एक से दो मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


लखनऊ व कानपुर में डेंगू मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह वहां बड़ी संख्या में कार्यालय होना भी माना जा रहा है। इन कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इतना ही नहीं, लखनऊ व कानपुर के आसपास के जिलों में लगी टीमों को भी दोनों जिलों में उतारने का निर्देश दिया गया है। महानिदेशक डॉ. लिली सिंह का कहना है कि डेंगू नियंत्रित हो रहा है। जिन जिलों में ज्यादा मरीज मिले रहे हैं, वहां पड़ोसी जिलों की टीम को भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी बढ़ने के बाद लोग पूरी आस्तीन वाले कपड़े पहनने लगे हैं। इससे डेंगू का असर कम हुआ है। डेंगू का मच्छर दिन में काटता है। दिन में ज्यादातर लोग कार्यालय, दुकान आदि स्थान पर रहते हैं। ऐसे में सार्वजनिक व कारोबारी स्थलों पर सफाई के साथ ही मच्छर मारने वाले छोटे-छोटे उपकरण लगवाने की जरूरत है।
-डॉ. बद्री विशाल, पूर्व महानिदेशक स्वास्थ्य
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed