फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 1645 Hindu families displaced from Pakistan will get land rights, CM Yogi will issue rights tomorrow

यूपी: पाकिस्तान से विस्थापित हुए 1645 हिंदू परिवारों को मिलेगा जमीन का हक, सीएम योगी कल देंगे अधिकार पत्र

Sun, 31 May 2026 10:00 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 31 May 2026 10:00 PM IST
सार

Pakistan refugees: पाकिस्तान से विस्थापित होकर भारत आए 1645 हिंदू परिवारों को जमीन का हक मिलेगा। सीएम योगी इन परिवारों को भूमधरी प्रमाण पत्र देंगे।

विज्ञापन
UP: 1645 Hindu families displaced from Pakistan will get land rights, CM Yogi will issue rights tomorrow
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए 1645 परिवारों और 50 पूर्व सैनिकों व लीजधारकों को भूमिधरी अधिकार पत्र देंगे। बिजनौर के आलमपुर गांवड़ी, अफजलगढ़ और धामपुर में विकास की बड़ी योजनाओं से स्थानीय लोगों को जोड़ेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वहां प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को आवंटन पत्र व चेक वितरित करेंगे। साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित विदुर प्रेरणा कैफे का उद्घाटन भी करेंगे। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने अप्रैल में लखीमपुर खीरी में भी बांग्लादेश से विस्थापित 331 परिवारों को भूमिधरी अधिकार पत्र वितरित किए थे। साथ ही चंदन चौकी (पलिया) में आयोजित कार्यक्रम में नदियों द्वारा भूमि क्षरण से प्रभावित पूर्वी उत्तर प्रदेश के 2350 परिवारों व थारू जनजाति के 4356 परिवारों को भौमिक अधिकार पट्टों का आवंटन किया था।
विज्ञापन


इसी तरह से सीएम योगी ने मार्च में भी बहराइच के ग्राम पंचायत सेमरहना में आयोजित कार्यक्रम में भरथापुर गांव के 118 लाभार्थियों को 15 लाख रुपये प्रति हितग्राही की दर से पुनर्वास धनराशि और कृषि भूमि आदि के बराबर 21.55 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की थी। उन्होंने 136 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास, शौचालय और आवास के लिए भूमि के पट्टों का वितरण भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed