{"_id":"650795e00360ca33eb0a01e3","slug":"up-15-people-died-in-the-state-due-to-lightning-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिजली गिरने से प्रदेश में 15 लोगों की मौत, दो दर्जन से ज्यादा झुलसे, कई जगह जानवरों की भी गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिजली गिरने से प्रदेश में 15 लोगों की मौत, दो दर्जन से ज्यादा झुलसे, कई जगह जानवरों की भी गई जान
Mon, 18 Sep 2023 05:47 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 18 Sep 2023 05:47 AM IST
सार
अंबेडकरनगर में इब्राहिमपुर में रविवार को खेत में काम कर रहे सतेंद्र (26) पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं, बसखारी में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद शुद्धि कार्यक्रम पर एकत्र हुए लोगों पर बिजली गिरने से 13 झुलस गए।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली से पूरी यूपी में कई जगह मौतें हुईं।
- फोटो : Social media
विस्तार
अवध और पूर्वांचल के अलग-अलग हिस्सों में रविवार को बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं। सबसे ज्यादा पांच लोगों की जान कुशीनगर जिले में गई है।
अंबेडकरनगर में इब्राहिमपुर में रविवार को खेत में काम कर रहे सतेंद्र (26) पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं, बसखारी में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद शुद्धि कार्यक्रम पर एकत्र हुए लोगों पर बिजली गिरने से 13 झुलस गए। इनमें से 11 को भर्ती कराया गया है।
अयोध्या के गोसाईंगंज में बिजली गिरने से मोबाइल पर पबजी खेल रहे युवक शिवम सिंह (20) की मौत हो गई। उसके साथ खेल देख रहे दो बच्चे मुन्नू और पीयूष बुरी तरह झुलस गए। गोंडा में बिजली गिरने से किशोर आकाश बाबू मौर्य (14) और एक झारखंड निवासी मजदूर कृष्णा की मौत हो गई।
विज्ञापन
आकाश के पिता निबरे भी उसी के साथ बैठे थे जो बुरी तरह झुलस गए। इसी तरह गाजीपुर व देवरिया में 3-3 लोगों की मौत हो गई है। कई स्थानों से मवेशियों के भी मारे जाने की सूचना है।