यूपी : प्रदेश में 13830 नए मरीज मिले, संक्रमण की दर गिरी, 18 मरीजों की मौत, लखनऊ में 2326 नए मामले
प्रदेश में संक्रमण की दर में करीब एक फीसदी की गिरावट हुई है। रविवार को 13830 नए मरीज मिले हैं, जबकि 16521 डिस्चार्ज हुए हैं। इसी तरह 18 मरीजों की मौत हुई है। अब 93757 एक्टिव केस हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में संक्रमण की दर में करीब एक फीसदी की गिरावट हुई है। रविवार को 13830 नए मरीज मिले हैं, जबकि 16521 डिस्चार्ज हुए हैं। इसी तरह 18 मरीजों की मौत हुई है। अब 93757 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 232051 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 16521 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह संक्रण की दर 5.95 फीसदी है, जबकि शुक्रवार को यह 7.0 फीसदी तक थी। इसी तरह 16521 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। कुल एक्टिव केस 93757 है। इसमें करीब डेढ़ फीसदी अस्पताल में भर्ती हैं। दम तोड़ने वाले मरीजों में चंदौली में तीन, मेरठ व मथुरा में दो-दो, कानपुर नगर, गोरखपुर, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, रायबरेली, देवरिया, जालौन, सिद्धार्थनगर, बागपत, बलिया में एक-एक मरीज शामिल हैं।
कहां कितने मिले मरीज
लखनऊ 2326, गौतमबुद्ध नगर 968, गाजियाबाद 591, मेरठ 680, कानपुर नगर 616, वलाराणसी 420, प्रयागराज 346, मुजफ्फनगर 412, झांसी 447, बरेली 291, गोरखपुर 238, सहारनपुर 235, बुलंदशहर 236, मुरादाबाद 249, मथुरा 141, लखीमपुर खीरी 176, बाराबंकी 154, हरदोई 202, बिजनौर 185, शाहजहांपुर 187, अलीगढ़ 168, बदायूं 156, अमरोहा 117, सुल्तानपुर 139, हापुड़ 210, गोंडा 187, गाजीपुर 112, रायबरेली 169, इटावा 162, सीतापुर 187, देवरिया 119, जालौन 131, पीलीभीत 156, उन्नाव 137 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 100 से कम मरीज मिले हैं।
टीकाकरण की गति हुई तेज
प्रदेश में18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज कुल 14 करोड़ 37 लाख 11 हजार 97 दी गई है, जो लक्ष्य के सापेक्ष 97.48 प्रतिशत है। 18 वर्ष से अधिक लोंगों को दूसरी डोज 9 करोड़ 55 लाख 27 हजार 475 दी गई है। इसी तरह 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 78 लाख 84 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गई है। अब तक 7 लाख 69 हजार 818 प्रीकॉशन डोज दी गई है।
पांच दिन बाद लखनऊ में कोरोना से मौत नहीं
लखनऊ में कोरोना संक्रमण की वजह से हो रही मौतों का सिलसिला छठे दिन थम पाया। पांच दिन बीतने के बाद रविवार को लखनऊ में कोरोना संक्रमण की वजह से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। इससे पहले हर रोज कोरोना संक्रमण की वजह से मरीजों की मौत हो रही थी। हालांकि संक्रमण के नये मामलों में अभी भी ज्यादा कमी नहीं आई है। रविवार को लखनऊ में कोरोना संक्रमण के 2326 नये मामले मिले। इसके साथ ही 2542 लोगों ने वायरस को मात देने में भी सफलता हासिल की।
कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोग तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। लखनऊ में रविवार को कुल मिलाकर 776 लोग कन्टेक्ट ट्रेसिंग में ही संक्रमित पाये गये। इसी तरह विदेश और दूसरे राज्यों से यात्रा करके वापस आये 147 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। यात्रा इतिहास होने की वजह से इनके नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। सामान्यजनों के साथ ही अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर और कर्मचारी भी तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। शनिवार को 127 चिकित्सा कर्मियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। सामान्य रूप से जांच कराने वाले 432, ऑपरेशन से पहले जांच में 79 मरीजों तथा कमान अस्पताल में 61 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सबसे ज्यादा संक्रमित अलीगंज में
लखनऊ में सबसे ज्यादा संक्रमित अलीगंज इलाके में मिल रहे हैं। रविवार को यहां 388 लोग वायरस की गिरफ्त में आए। इसी तरह चिनहट में 388, आलमबाग में 307, इन्दिरानगर में 277, सरोजनीनगर में 169 एनके रोड में 235, सिल्वर जुबली में 196, रेडक्रॉस125 और टूडियागंज में 77 कोविड धनात्मक रोगी मिले।
सक्रिय मरीज 17 हजार के पार
लखनऊ में संक्रमण के मुकाबले ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बहुत ज्यादा नहीं है। इसकी वजह से सक्रिय मरीजों की संख्या अभी भी 17 हजार से ज्यादा बनी हुई है। रविवार को सक्रिय मरीजों की संख्या 17366 पहुंच चुकी है। स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा संक्रमित के मुकाबले ज्यादा तेजी से बढ़ने पर इसमें और कमी आएगी।