फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 13 real estate projects worth over Rs 3,000 crore approved in eight districts

UP: आठ जिलों में 3000 करोड़ से अधिक की 13 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी, गाजियाबाद रहा सबसे आगे

Mon, 18 May 2026 10:50 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya lucknow, uttar pradesh, india
lucknow, uttar pradesh, india Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 18 May 2026 10:50 PM IST
सार

यूपी में परियोजनाओं की संख्या, निवेश राशि व स्वीकृत इकाइयों के मामले में गाजियाबाद सबसे अग्रणी जिला रहा। जिले में कुल 1,936.72 करोड़ की लागत वाली चार परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
UP: 13 real estate projects worth over Rs 3,000 crore approved in eight districts
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश भू सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने आठ जिलों में कुल 3,052.73 करोड़ की अनुमानित लागत वाली 13 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के माध्यम से लगभग 4,772 आवासीय एवं वाणिज्यिक इकाइयों का विकास किया जाएगा। परियोजनाओं को यूपी रेरा मुख्यालय में आयोजित 202वीं प्राधिकरण बैठक में मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


परियोजनाओं की संख्या, निवेश राशि व स्वीकृत इकाइयों के मामले में गाजियाबाद सबसे अग्रणी जिला रहा। जिले में कुल 1,936.72 करोड़ की लागत वाली चार परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं के तहत 2,199 इकाइयों का विकास किया जाएगा, जिनमें तीन वाणिज्यिक और एक आवासीय परियोजना शामिल है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कुल निवेश और इकाइयों की संख्या के मामले में गौतमबुद्ध नगर दूसरे स्थान पर रहा। जिले में 420.50 करोड़ की अनुमानित लागत वाली एक वाणिज्यिक परियोजना को मंजूरी दी गई। इस परियोजना के अंतर्गत 855 वाणिज्यिक इकाइयों का विकास किया जाएगा।


आगरा में 246.94 करोड़ की लागत वाली दो आवासीय परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। इन परियोजनाओं के माध्यम से 797 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।

लखनऊ में भी कुल 216.14 करोड़ की लागत वाली दो आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं के तहत 364 आवासीय इकाइयों का विकास किया जाएगा। मथुरा में 10.28 करोड़ की लागत वाली 81 इकाइयों की एक वाणिज्यिक परियोजना को मंजूरी मिली। वाराणसी में 41.12 करोड़ की लागत वाली एक आवासीय परियोजना को स्वीकृति दी गई।

इसी प्रकार प्रयागराज में 102.69 करोड़ की और बाराबंकी में 78.34 करोड़ की आवासीय परियोजना को स्वीकृति दी गई। रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने कहा कि यूपी रेरा रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध नियमन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed