यूपी : प्रदेश में मिले कोरोना के 1207 नए मरीज, पांच की मौत, लखनऊ में सबसे ज्यादा मामले
लखनऊ में सोमवार के बाद मंगलवार को भी दो सौ से ज्यादा नये संक्रमित मिले। यहां तक कि सोमवार के मुकाबले संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई। सोमवार को नये संक्रमितों की संख्या 201 थी जो मंगलवार को बढ़कर 279 पहुंच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में कोरोना के 1,207 नए मरीज मिले हैं। जबकि 2,714 लोग कोरोना मुक्त हो गए। अब 12,484 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में 1,48,441 कोविड सैंपल की जांच की गई है। इनमें सबसे ज्यादा लखनऊ में 279 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फतेहपुर, देवरिया, आगरा, फर्रुखाबाद और रामपुर में एक-एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को 15,08,91,326 वैक्सीन की पहली डोज और 11,09,63,578 को दूसरी डोज दी गई है। इस तरह 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में 1,17,86,630 किशोरों को पहली और 18,62,816 को दूसरी डोज दी गई है। प्रदेश में अब तक 27 करोड़ 75 लाख 30 हजार 096 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।
उधर, लखनऊ में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी दो सौ से ज्यादा नये संक्रमित मिले। यहां तक कि सोमवार के मुकाबले संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई। सोमवार को नये संक्रमितों की संख्या 201 थी जो मंगलवार को बढ़कर 279 पहुंच गई। लखनऊ में मंगलवार को कोरोना संक्रमण को 351 लोगों ने मात देने में सफलता हासिल की। लखनऊ में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले 2352 हो गये हैं। विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या अभी भी दो हजार से ज्यादा है। संक्रमण के नये मामले भी मिल रहे हैं, इसलिए फिलहाल सावधानी बरतने में ही सावधानी है।