{"_id":"667ae64a353a6cd1c206f636","slug":"up-12-ias-officers-transferred-dms-of-12-districts-including-moradabad-basti-and-banda-changed-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नौकरशाही में योगी सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, बस्ती, मुरादाबाद सहित बदले गए 12 जिलों के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नौकरशाही में योगी सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, बस्ती, मुरादाबाद सहित बदले गए 12 जिलों के डीएम
Wed, 26 Jun 2024 12:10 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 26 Jun 2024 12:10 AM IST
सार
12 IAS officers transferred: यूपी शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश में 12 जिलों के डीमए बदल दिए हैं। इसके पहले आज ही सात जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी में तबादलों का दौर जारी है। आठ आईपीएस बदलने के बाद मंगलवार को यूपी में 12 आईएएस अधिकारियों को बदलने का आदेश जारी हो गया है। सीतापुर के जिलाधिकारी अनुज सिंह को मुरादाबाद का डीएम बनाया गया है। इसी तरह चित्रकूट के जिलाधिकारी अभिषेक आंनद को सीतापुर भेजा गया है। बांदा की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को लखीमपुर खीरी का डीएम बनाया गया है। आयुष विभाग में विशेष सचिव नागेंद्र प्रताप को बांदा का डीएम बनाया गया है।
विज्ञापन
कानपुर के नगर आयुक्त शिवशरणप्पा को चित्रकूट का जिलाधिकारी बनाया गया है। स्टांप विभाग के विशेष सचिव रवीश गुप्ता को बस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया है। सर्वशिक्षा अभियान के निदेशक मधुसूदन हुल्गी को कौशांबी का जिलाधिकारी बनाया गया है। संभल जिले के डीएम मनीष बंसल सहारनपुर के जिलाधिकारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
नगर विकास विभाग के विशेष सचिव राजेंद्र पेन्सिया को संभल का जिलाधिकारी बनाया गया है। सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार को हाथरस का जिलाधिकारी बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मेघा रूपम को कासगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन