यूपी : प्रदेश में 11583 नए मरीज, 15 मरीजों की मौत, लखनऊ में मिले 1854 मरीज
प्रदेश में 11583 नए मरीज मिले हैं, जबकि 18875 डिस्चार्ज हुए हैं। 24 घंटे में 15 कोविड मरीजों की मौत हो गई है।
विस्तार
प्रदेश में 11583 नए मरीज मिले हैं, जबकि 18875 डिस्चार्ज हुए हैं। 24 घंटे में 15 कोविड मरीजों की मौत हो गई है। नए मिले मरीजों में लखनऊ में 1854, गौतमबुद्ध नगर में 1046, गाजियाबाद में 845, मेरठ में 375, कानपुर नगर में 359, वाराणसी में 427, प्रयागराज में 460, झांसी में 286, आगरा में233, मुजफ्फरनहर में 135, बरेली में 247, गोरखपुर में 216, बुलंदशहर में 107, लखीमपिुर खीरी में 207, मुरादाबाद में 167, सहारनपुर में 180, बाराबंकी 164, रायबरेली 309, शाहजहांपुर 199, बदायूं 128, अलीगढ़ 118, सीतापुर 298, इटावा 184, गाजीपुर 112, फर्रुखाबाद 116, जालौन 101, सिद्धार्थनगर 125, देवरिया 117, पीलीभीत 155, आजमगढ़ 116, ललितपुर 128, फतेहपुर 126, महराजगंज 102, उन्नाव 119 मरीज मिले हैं. अन्य जिलों में 100 से कम मरीज हैं।
इन जिलों में हुई मौत
प्रदेश में 15 मरीजों की मौत हुई है। इसमें लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, वाराणसी, आगरा, सहारनपुर, गोंडा, पीलीभीत, औरैया, कासगंज, मैनपुरी में एक एक और गाजियाबाद व मुरादाबाद में दो- दो मरीजों की मौत हुई है।
टीकाकरण तेज करने के निर्देश
प्रदेश में सभी मुख्य चिक्तिसाधिकारियों को टीकाकरण की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक 25 करोड़ 10 लाख 18 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। नौ करोड़ 72 लाख 56 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज दी गई है। इसी तरह14 करोड़ 46 लाख 77 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। इसी तरह 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 82 लाख 28 हजार से अधिक किशोरों और आठ लाख 56 हजार से अधिक पात्र लोगों ने प्रिकॉशन डोज दी गई है।