फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 11 IAS officers transferred in the state, Ayodhya District Magistrate Nitish Kumar replaced

यूपी: प्रदेश में 11 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, अयोध्या समेत पांच जिलों के डीएम बदले, पढ़िए पूरी लिस्ट

Sat, 13 Jul 2024 11:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 13 Jul 2024 11:49 PM IST
सार

यूपी सरकार ने 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। अयोध्या के डीएम नितीश कुमार का तबादला हो गया है। 

विज्ञापन
UP: 11 IAS officers transferred in the state, Ayodhya District Magistrate Nitish Kumar replaced
योगी सरकार ने किया 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने देर रात 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें अयोध्या समेत पांच जिलों के डीएम बदले गए हैं। प्रतीक्षारत चल रहीं निधि श्रीवास्तव को बदायूं का डीएम बनाया गया है। बदायूं के डीएम मनोज कुमार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज का सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की सीईओ  दिव्या मित्तल को  देवरिया का डीएम बनाया गया है। देवरिया के डीएम अखंड प्रताप सिंह को उनके स्थान पर ग्रामीण  सड़क विकास प्राधिकरण में भेजा गया है। सोनभद्र के डीएम चंद्र विजय सिंह को अयोध्या का डीएम बनाया गया है।
विज्ञापन


अयोध्या के डीएम नितीश कुमार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, आगरा का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। राज्यपाल के विशेष सचिव बद्री नाथ सिंह को सोनभद्र और लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी को औरैया का डीएम बनाया गया है। औरैया की डीएम नेहा प्रकाश को निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और इन्वेस्ट यूपी के एसीईओ प्रथमेश कुमार को लखनऊ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज देवी शरण उपाध्याय को वेटिंग में रखा गया है।


 

छह पीपीएस के हुए तबादले 

प्रांतीय पुलिस सेवा के छह अधिकारियों का शनिवार देर शाम तबादला कर दिया गया है। विभाग की ओर से जारी सूची के मुताबिक रामकृष्ण चतुर्वेदी को मंडल अधिकारी बस्ती से पुलिस उपाधीक्षक कुंभ मेला प्रयागराज भेजा गया है, जबकि भ्रष्टाचार निवारण संगठन कानपुर में कार्यरत पुलिस उपाधीक्षक जयराम को मंडल अधिकारी बस्ती की जिम्मेदारी सौंप गई है। इसी तरह बस्ती के पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार वर्मा को पुलिस उपाधीक्षक कुंभ मेला प्रयागराज, संत कबीर नगर के पुलिस उपाधीक्षक बृजेश सिंह को पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ लखनऊ, कासगंज के पुलिस उपाधीक्षक अजीत चौहान को पुलिस उपाधीक्षक संत कबीर नगर,  मंडलअधिकारी  चित्रकूट राजकुमार पांडे को पुलिस उपाधीक्षक कासगंज, प्रयागराज कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त संजय कुमार को पुलिस उपाधीक्षक एटीएस लखनऊ के पद पर भेजा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed