फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 1.5 million state employees and teachers will soon receive bonuses and dearness allowance; DA will now be

यूपी: प्रदेश के 15 लाख कर्मचारियों और शिक्षकों को जल्द मिलेगा बोनस और महंगाई भत्ता; अब इतना होगा डीए

Wed, 01 Oct 2025 08:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 01 Oct 2025 08:36 PM IST
सार

Dearness allowance in UP: प्रदेश के कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार उन्हें जल्द ही महंगाई भत्ते के साथ बोनस का तोहफा दे सकती है। 

विज्ञापन
UP: 1.5 million state employees and teachers will soon receive bonuses and dearness allowance; DA will now be
सरकार जल्द ही कर सकती है घोषणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 केंद्र सरकार की घोषणा के बाद प्रदेश सरकार भी राज्य कर्मचारियों को बोनस और महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दर का दिवाली तोहफा दे सकती है। इसका फायदा करीब 15 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस मिलेगा। बोनस की अधिकतमधन राशि 7000 रुपये हो सकती है। सातवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा। लगभग 12 लाख पेंशनर्स को महंगाई राहत की दर में वृद्धि का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


केंद्रीय कर्मचारियों को पहले बोनस और अब तीन प्रतिशत बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ता (डीए) देने के ऐलान के बाद दीवाली से पहले बोनस के साथ ही बढ़े हुए महंगाई भत्ता (डीए) की घोषणा हो सकती है। इसी के साथ पेंशनरों की महंगाई राहत दर भी बढ़ेगी।

विज्ञापन

दीपावली से पहले होगी घोषणा

राज्य में बोनस पाने वाले अराजपत्रित कर्मचारियों, वर्कचार्ज व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की संख्या लगभग 14.81 लाख है। इन सभी को दीपावली से पहले सरकार बोनस का तोहफा देगी। बोनस से सरकार के खजाने पर लगभग 1000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा।

58 प्रतिशत होगा डीए

वहीं सातवें वेतनमान से आच्छादित लगभग 16 लाख राज्यकर्मी, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कार्मिकों के महंगाई भत्ते की दर जो अभी 55 प्रतिशत है तीन प्रतिशत वृद्धि के साथ 58 प्रतिशत की जानी है। इन्हें महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ सरकार जल्द देगी। पांचवें और छठवें वेतनमान वाले राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा बाद में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed