फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Unveiling the first statue of Kanshi Ram in the district

Lucknow News: जिले में कांशीराम की पहली प्रतिमा का अनावरण

Tue, 04 Apr 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 04 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Unveiling the first statue of Kanshi Ram in the district
गदागंज क्षेत्र के मान्यवर कांशीराम महाविद्यालय परिसर में कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण करते अखि
गदागंज (रायबरेली)। जिले में कांशीराम की पहली प्रतिमा स्थापित हुई जिसका अनावरण सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया। करीब छह फुट की यह प्रतिमा मान्यवर कांशीराम महाविद्यालय चरुहार जियायक में लगाई गई है। पास में ही सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने पिता बदलूू मौर्य की मूर्ति लगवाई है, जिसका लोकार्पण भी सपा मुखिया के हाथों कराया गया।प्रतिमा अनावरण पर हुई जनसभा में जुटी भीड़ से सपा मुखिया मुखातिब हुए। कार्यक्रम में सपा के कई राष्ट्रीय और प्रांतीय नेताओं ने भी अपनी बात रखी। उत्कृष्ट मौर्य ने गौतम बुद्ध की प्रतिमा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेंट की। जनसभा में इंद्रजीत सरोज, काशीनाथ यादव, नरेश उत्तम पटेल, शिवा मौर्या, आरएस कुशवाहा, भगवती सागर, राहुल लोधी, गुलशन यादव, दिलीप मौर्य, रामगोपाल वैश्य, सविता मौर्य, कमलेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, अनावरण स्थल पर बछरावां के सपा विधायक श्याम सुंदर भारती को सुरक्षा कर्मियों ने जाने से रोका। इस बात को लेकर काफी बहस हुई। हालांकि बाद में जाने दिया गया। सपा मुखिया के जनसभा स्थल पर पहुंचते ही मंच के सामने बनाए गए सुरक्षा घेरे को उत्साही कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया। कार्यकर्ताओं की भीड़ मंच की तरफ दौड़ पड़ी तो पुलिस कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। भीड़ काबू में नहीं आई तो उन्हें धक्के देकर पीछे किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष के गांव पहुंचे सपा मुखिया
खीरों (रायबरेली)। सपा मुखिया अखिलेश यादव सोमवार को देर शाम जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के पैतृक गांव जमादार कापुरवा मजरे भीतरगांव स्थित आवास पहुंचे, जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। एक महीने पहले सपा जिलाध्यक्ष की भतीजी की शादी में सपा मुखिया नहीं पहुंच पाए थे। इस वजह से अखिलेश ने भतीजी आरती एवं दामाद विवेक यादव को आशीर्वाद दिया। कार्यकर्ता शिवप्रसाद से स्वास्थ्य के बारे में पूछा। इस मौके पर राम सिंह पटेल, उमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed