फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Unreserved trains to Mumbai will be running from 28 April.

Indian Railway: मुंबई के लिए 28 अप्रैल से चलेंगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें, शुक्रवार व शनिवार को चलेंगी

Thu, 27 Apr 2023 01:51 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 27 Apr 2023 01:51 PM IST
सार

मुंबई जाने के लिए यात्रियों को सुविधा देने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें शुक्रवार और शनिवार को चलेंगी।
 

विज्ञापन
Unreserved trains to Mumbai will be running from 28 April.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

रेलवे प्रशासन मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाकर यात्रियों को राहत देगा। गाड़ी संख्या 01123/24 एलटीटी-गोरखपुर-एलटीटी अनारक्षित साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल एलटीटी से 28 अप्रैल से 19 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा गोरखपुर से 29 अप्रैल से 20 मई तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। 

विज्ञापन


01123 एलटीटी-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल एलटीटी से दोपहर 12.15 बजे चलकर तीसरे दिन लखनऊ दोपहर 1.45 बजे पहुंचेगी, यहां से चलकर शाम 6.55 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी। वापसी में 01124 गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल गोरखपुर से रात सवा नौ बजे चलकर रात 2.55 बजे लखनऊ पहुंचेगी, जहां से चलकर तीसरे दिन सुबह 7.25 बजे एलटीटी पहुंचेगी। गाड़ी में द्वितीय श्रेणी के 20 कोच रहेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महाठग संजय शेरपुरिया की कहानी: ट्रांसफर या चुनाव में टिकट सब का करता था जुगाड़, कई बड़े BJP नेताओं संग है फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संजय शेरपुरिया: केस रफादफा कराने को उद्योगपति से छह करोड़ की डील करने में फंसा महाठग, गुजरात में बड़ा नेटवर्क


दिल्ली से सीतामढ़ी वाया लखनऊ ट्रेन 20 मई से
रेलवे प्रशासन ने आनंदविहार टर्मिनल सीतामढ़ी व आनंद विहार टर्मिनल जयनगर वाया लखनऊ के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। उत्तर रेलवे सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि दिल्ली से जयनगर ट्रेन 28 अप्रैल से और दिल्ली से सीतामढ़ी ट्रेन 20 मई से चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed