फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Unprecedented solidarity in the fight against Corona, teamwork won over Corona, thanks to all: CM Yogi

मंदिर का शिलान्यास राष्ट्रीय गौरव का विषय, कुछ लोग अयोध्या जाने से डरते हैं, हर नागरिक की पहचान हिंदू के रूप में : योगी

Wed, 24 Feb 2021 08:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 24 Feb 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Unprecedented solidarity in the fight against Corona, teamwork won over Corona, thanks to all: CM Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा। कहा कि भारत के हर नागरिक की पहचान हिंदू के रूप में है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का शिलान्यास राष्ट्रीय गौरव का विषय है। पूरी दुनिया ने राम को अपनाया लेकिन कुछ लोग अब भी विद्वेष करते हैं। रामायण काल में राक्षस भी ऐसा ही करते थे। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उसकी विभाजनकारी मानसिकता चिंता में डालने वाली है। इसी के चलते देश को विभाजन की त्रासदी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने 2 घंटा 32 मिनट के भाषण में बिना पानी पिए विपक्ष पर ताबड़तोड़ हमले किए। कोरोना सरकार में सरकार के काम और प्रबंधन को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि दो स्वदेशी वैक्सीन बनाना भारत की उपलब्धि है। दो और वैक्सीन आने वाली हैं। भारत सरकार ये वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध करा रही है। मित्र देशों को भी वैक्सीन जा रही हैं। कांग्रेस की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कुछ लोगों को यह बात अच्छी नहीं लगती। वे केरल में जाकर दूसरी भाषा बोलते हैं। इस पर कांग्रेस विधायकों ने एतराज जताया तो सीएम ने कहा कि वे चोर की डाढ़ी में तिनके वाली कहावत चरितार्थ कर रहे हैं। वे अमेठी के लोगों का अपमान कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम केरल को सनातन आस्था का केंद्र मानते हैं। आदि शंकराचार्य का जन्म केरल में हुआ था। उन्होंने चार पीठों की स्थापना कर सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। उसी केरल में कांग्रेस विभाजनकारी राजनीति कर रही है। लश्कर ए तोयबा के बजाय भारतीय संगठनों से खतरा बढ़ा रही है। यह कैसा राजनीतिक संस्कार है। विदेशी राजदूतों के सामने भारत के संगठनों पर सवाल खड़े करना, सेना के जवानों को हतोत्साहित करना कौन सी मानसिकता है? यह मानसिकता है जिसने राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा खड़ा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

... तो पटक-पटक कर मारे जाएंगे

सीएम योगी ने कहा, कांग्रेस ने कोविड काल में ऐसा ही मजाक किया था। कांग्रेस महासचिव ने उन्हें पत्र लिखा कि मजदूरों को भेजने के लिए राजस्थान से एक हजार बसें भेज रहे हैं। उन्होंने जांच कराई तो पता लगा कि जिन बसों के नंबर दिए हैं वे तो स्कूटर या ऑटो के हैं। यह मजाक तो नहीं क्या है? उन्होंने सवाल किया कि किसी व्यक्ति या परिवार को मजाक करने की छूट कौन दे रहा है। वहीं बात हुई कि आप किसी मृतक के घर जाकर डीजे बजाएं। उसके परिवार को कितना बुरा लगेगा, वह आपको पटक कर मारेगा। कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के बीच कहा कि कांग्रेस सचमुच बसें उपलब्ध कराना चाहती थी को कोटा से छात्रों को लाने के लिए क्यों दी? कांग्रेस का यह कृत्य महामारी में रोड़े अटकाने जैसा था।

अवधपुरी समप्रिय नहीं सोऊं
मुख्यमंत्री सदन ने कहा, कोराना काल में 5 अगस्त को अयोध्या में प्रधानमंत्री ने श्रीराम मंदिर का शिलान्यास किया। देश, विदेश से बधाई संदेश आए। यह गौरव का विषय है। अयोध्या दुनिया की पहली नगरी है, सूर्यवंश की राजधानी रही है। महाराजा मनु अयोध्या के पहले शासक थे। तुसलीदास ने कहा है, अवधपुरी समप्रिय नहीं सोऊं, यह प्रसंग जानइ कोउ-कोऊ। आश्चर्य है कि कुछ लोगों को राम से विद्वेष है। कांग्रेस विधायक अदिति सिंह का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए अच्छी राशि दी है। विपक्षी सदस्यों की टोकाटाकी पर सीएम ने कहा श्रीराम के नाम पर पता नहीं सपा नेता इतने नाराज क्यों हो जाते हैं, हो भी जाएं तो कोई दिक्कत नहीं है।

हिंदू शब्द से इतनी चिढ़ क्यों
सीएम योगी ने कहा, हज करने के लिए भारत या अखंड भारत से जो लोग जाते हैं, उनकी पहचान हिंदू के रूप में है। हिंदू कोई धर्म नहीं है। धर्म तो सनातन है। हिंदू शब्द से पता नहीं इतनी चिढ़ क्यों है? हिंदू को सांप्रदायिक कहते हैं। ये वही लोग हैं जो विरासत के प्रतीकों का सम्मान नहीं करते, शक्तिपीठों का सम्मान नहीं करते। उन्होंने सपा सदस्यों से कहा कि राम, कृष्ण और शंकर के बार में डॉ. लोहिया से सीखना चाहिए।

लाल, नीली टोपी पर तंज, सदन को ड्रामा कंपनी न माने

सीएम योगी ने विपक्षी सदस्यों द्वारा लाल, नीली व पीली टोपी लगाने पर तंज कसा। कहा, विधायिका को ड्रामा कंपनी न मानें। लाल, नीली, पीली, हरी टोपी पहले ड्राम कंपनी में देखते थे। उन्होंने अपने दौरे की एक घटना बताई जिसमें वह 6 माह की बच्ची को अन्नप्रासन करा रहे थे। उसी समय लाल टोपी वाले (सपाई) विरोध करने आ गए। इस पर मासूम के ढाई वर्षीय भाई ने अपनी मां से चिपक कर कहा टोपी वाले गुंडे आ गए। सपा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जनता में कैसी धारणा बन गई है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यदि वे साफा पहनकर आते तो अच्छे लगते। टोपी पहनने से परहेज करना चाहिए। इस उम्र में शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा, नेता प्रतिपक्ष सीधा नहीं चलते हैं। बलिया जाना हो तो घूमकर जाते हैं। बीच में अयोध्या जाने से उन्हें डर लगता है।

आस्था से की खिलवाड़, अब याद आ रही नानी
सीएम ने कहा, हाथरस की घटना में कहां-कहां साजिश रची गई? वैब सिरीज में कैसे आस्था पर खिलवाड़ किया गया। इसमें मामले में एफआईआर दर्ज हुई हैं। अब सभी को नानी याद आ रही है। उन्नाव की घटना का पर्दाफाश हो चुका है। कुछ लोगों ने निहित स्वार्थ में इसे अलग रंग देने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 85 फीसदी ट्वीट भारत से बाहर से हुए। पाकिस्तान, बंग्लादेश से किए गए। क्या बहन, बेटियों को दांव पर लगाकर राजनीतिक की जाएगी। प्रियंका गांधी का नाम लिए बिना का कि उन्होंने कहा कि जिन्हें गन्ना और आम की फसल में अंतर नहीं वे दिल्ली में बैठकर ट्वीट करती हैं, गलत जानकारी पर डिलिट करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed