फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh warns: 16.18 lakh voters in UP are mysterious, SP workers should investigate new voters

यूपी: अखिलेश ने किया आगाह- यूपी में 16.18 लाख मतदाता रहस्यमयी, नए वोटरों की पड़ताल करें सपा कार्यकर्ता

Thu, 15 Oct 2026 08:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 15 Oct 2026 08:59 PM IST
सार

UP elections:अखिलेश ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh warns: 16.18 lakh voters in UP are mysterious, SP workers should investigate new voters
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने समाजवादी ईसीआई आडिट-1 पुस्तिका जारी करते हुए आरोप लगाया कि एसआईआर के बाद भी मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर फर्जी वोट है। चुनाव आयोग ने एसआईआर के दौरान भरे गये 87.56 लाख फार्म-6 में से सिर्फ 71.38 लाख फार्म-6 की जानकारी सार्वजनिक की है। अभी 16.18 लाख फार्म के नए वोटरों की जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि इन वोटरों के नाम, उम्र और नातेदार एक ही है। अब तक 16.18 लाख के अलावा तीन लाख और फर्जी वोटरों को पकड़ा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सपा राज्य मुख्यालय में अखिलेश ने कहा कि भाजपा दस तरह की चुनावी चालें चलती है। जिसके तहत नकली वोट जुड़वाती है, विरोधी के असली वोट कटवाती है। पैसा और खान-पान बंटवाती है। मतदाताओं को डराती-धमकाती है, ईवीएम सेट कराती है। फर्जी गिनती कराती है। हारे भाजपाइयों को जीता बताती है और जीत का प्रमाणपत्र बंटवाती है। विपक्ष में फूट डलवाती है और तोड़कर सरकार बनाती है।
विज्ञापन


उन्होंने सपा पदाधिकारियों से अपील की कि 17 और 24 अक्टूबर को अपने बूथों पर रहकर नए वोट जुड़वाएं और फर्जी वोटों पर निगरानी करें। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने पूरी एसआईआर प्रक्रिया को जीरो कर दिया है। नए सिरे से मतदाता जोड़ने का अभियान वोटरलिस्ट रिवीजन चला रहा है। इसमें ध्यान देना पडे़गा कि जिन लोगों ने अपना वोट एक जगह बनवा लिया है, वे फिर शहर में दोबारा फर्जी वोट न बनवा लें। उदाहरण दिया कि आजमगढ़ में एक व्यक्ति के एक नाम से 10 वोट है। आरोप लगाया कि एक वोट वह डालेगा और 9 वोट भाजपा डाल लेगी। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपाइयों के पाप का घड़ा ही नहीं पाप की टंकी फूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने ये भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि आधार कार्ड को वोटर लिस्ट से जोड़ देना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक राजीव चन्ना, मनमोहन सिंह सैनी, कटरा के ब्लाक प्रमुख भवानी भीख शुक्ला अपने पांचों बेटों के साथ, पूर्व केन्द्रीय मंत्री बीपी मौर्या के पुत्र अक्षय मौर्य, कुण्डा के भाजपा नेता योगेन्द्र नाथ मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोग आज समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed