फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Unnecessary delays should not be done in Panchnama, post mortem: Tiwari

पंचनामा, पोस्टमार्टम में न की जाए अनावश्यक देरी : तिवारी

Wed, 18 Nov 2020 11:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 18 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Unnecessary delays should not be done in Panchnama, post mortem: Tiwari
मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी - फोटो : अमर उजाला
मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि गंभीर घटना होने पर वे तत्काल मौके पर पहुंचे। पंचनामा व पोस्टमार्टम में अनावश्यक विलंब न किया जाए। परिस्थितियों के अनुसार जिलाधिकारी की अनुमति से रात्रि में भी पोस्टमार्टम किया जा सकता है। विलंब होने पर असामाजिक तत्व मौके का फायदा उठाते हैं।
विज्ञापन


राजेन्द्र कुमार तिवारी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मंडलायुक्त, डीएम व पुलिस कप्तानों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, छठ पर्व की तैयारी, कोविड-19 की रोकथाम, पराली प्रबंधन की गहन समीक्षा की। बैठक में पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव, गृह समेत कई विभागों के अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने कहा कि गंभीर घटना होेने पर डीएम, एसपी मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को हालात से अवगत कराएं, मीडिया को भी सही जानकारी दें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छठ पर्व के संबंध में गृह विभाग ने  निर्देश जारी कर दिए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का कड़ाई से पालन कराएं। परंपरागत आयोजन स्थलों, नदी, तालाब अन्य वाटर बॉडी में प्रकाश, सुरक्षा, सफाई की पुख्ता व्यवस्था की जाए। छठ के आयोजन से जुड़ी संस्थाओं से अपने-अपने घरों में ही पूजा, अर्घ्य करने को प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध शराब पर सख्ती से रोक लगाएं
मुख्य सचिव ने कहा कि जहरीली एवं अवैध शराब को सख्ती से रोका जाए। छापेमारी करके दोषियों पर गैंगस्टर्स एवं एनएसए की कार्यवाही की जाये। अवैध शराब के मामलों में आबकारी पुलिस का भी उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए।

तालाबों से हटाएं अवैध कब्जे
मुख्य सचिव ने कहा कि एनजीटी की गाइड लाइंस के अनुसार तालाबों, झीलों व वेटलैंड से अवैध कब्जों को सख्ती से रोका जाए। अभियान चलाकर व समस्त अवैध कब्जों को हटाकर 28 नवंबर तक प्रमाण दें कि अब तालाबों आदि पर कोई अवैध कब्जा नहीं है।

पराली जलाने पर तय करें अधिकारियों का जिम्मा
पराली जलाने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि जिन जिलों से अधिक शिकायतें आ रही हैं, उनमें अधिकारियों का उत्तरदायित्व तय किया जाएगा। इसमें कूड़ा जलाना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि पराली व कूड़ा जलाने वालों से जुर्माना वसूला जाए तथा ब्लॉक व तहसील स्तर के अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाए।

सीमावर्ती जिलों में बरतें सतर्कता
मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली में इधर कुछ दिनों से संक्रमण बढ़ा है, इसलिए सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। दिल्ली से हवाई जहाज, बस व ट्रेन से आने वाले लोगों की रैंडम टेस्टिंग की जाये। सभी वायु प्रदूषण के सम्बन्ध में उन्होंने जिला पर्यावरण समिति की नियमित बैठक कर एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रदूषण फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही हो। उन्होंने कहा कि सभी रैन बसेरे चालू किए जाएं। बेसिक स्कूलों में इस माह के अंत तक स्वेटर का वितरण अवश्य हो जाए।


शस्त्र लाइसेंस सरेंडर कराएं
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि पंचायत चुनाव आ रहे हैं इसलिए 107/16 की प्रभावी कार्यवाही की जाए। दो से ज्यादा असलहा रखने वालों को शस्त्र सरेंडर करने को कहें अथवा लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed