{"_id":"5b1786554f1c1b6c4d8b505b","slug":"unnao-case-cbi-arrested-one-more-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांडः सीबीआई ने की एक और गिरफ्तारी, आज कोर्ट में पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांडः सीबीआई ने की एक और गिरफ्तारी, आज कोर्ट में पेशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव प्रकरण में सीबीआई ने एक और गिरफ्तारी की है। पीड़िता के पिता के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा लिखवाने वाले टिंकू सिंह को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सीबीआई जांच शुरू होते ही टिंकू सिंह लापता हो गया था। बाद में वह खुद सीबीआई के सामने हाजिर हुआ था, जिसे माखी थाने भेज दिया गया था। सीबीआई ने अपनी तफ्तीश के दौरान टिंकू को बुलाकर कई राउंड पूछताछ की। फर्जी मुकदमा लिखाने के मामले में पर्याप्त सुबूत मिलने के बाद उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
मालूम हो कि बीते तीन अप्रैल को पीड़िता के पिता की बर्बर पिटाई की गई थी, उक्त मामले में बजाय पीड़ित की ओर से पुलिस ने टिंकू सिंह की तहरीर पर आर्म्स एक्ट के तहत पीड़िता के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह मुकदमा पूरी तरह से फर्जी था। इस मामले में माखी थाने के पूर्व एसओ अशोक भदौरिया और विवेचक केपी सिंह को सीबीआई पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं उन्नाव की पूर्व एसपी पुष्पांजलि से भी इस मामले में पूछताछ हो चुकी है।