फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   university employee harnessed by collegue

Lucknow News: विश्वविद्यालय की महिला कर्मचारी ने लगाया सहकर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप

Thu, 31 Jul 2025 05:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 05:06 PM IST
विज्ञापन
university employee harnessed by collegue

विज्ञापन

 

- आरोपी पर शराब पीकर अभद्रता करने का भी आरोप

- पीड़िता ने हसनगंज थाने में दर्ज कराया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। एक विश्वविद्यालय की महिला कर्मचारी ने सहकर्मी गोपाल कुमार पर उनसे अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ अश्लील गाना गाने व छेड़छाड़ की धारा में हसनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।


महिला कर्मचारी के मुताबिक बीते मई माह से गोपाल उन्हें आए दिन व्हाट्सएप पर अश्लील मेसेज भेज रहा था। उनका नाम पर लेकर अश्लील बातें व इशारे करता था। इतना ही नहीं, शराब पीकर कई बार झगड़ा करता था और अश्लील गाने गाता था। पीड़िता का आरोप है कि जब वह विरोध करती तो आरोपी उनसे गाली-गलौज और अभद्रता करने लगता। इस कारण वह मानसिक रूप से प्रताड़ित होने लगीं। पीड़िता ने कहा कि जब उन्होंने आरोपी की शिकायत उच्च अधिकारियों से की तो कार्रवाई के बजाय उल्टा उनका पांच जून को ट्रांसफर कर दिया गया। इस बात से आहत होकर पीड़िता ने हसनगंज थाने में आरोपी की शिकायत की। इंस्पेक्टर अमर सिंह के मुताबिक मामले की विवेचना दरोगा शिशिर कुमार सिंह कर रहे हैं। पीड़ित के बयान दर्ज होने और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed