फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Union Minister Smriti Irani visit Amethi

नामदारों ने अमेठी को छला, अब कामदारों का वक्त आ गया: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

Sun, 24 Feb 2019 01:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 24 Feb 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Smriti Irani visit Amethi
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala

एक दिवसीय दौरे पर रविवार को अमेठी पहुंचीं केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 55 वर्ष तक राज करने वाले गांधी परिवार ने अमेठी की गरीब जनता को छलने का काम किया है। अमेठी में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं करने के बावजूद यहां के सांसद देश में जाकर झूठ बोलते हैं।

विज्ञापन


अमेठी की जनता को खाद, बीज, रोजगार, आवास, प्रसाधन, कृषि विज्ञान केंद्र, निशुल्क इलाज केंद्र की मोदी सरकार ने पांच वर्ष में ही मुहैया करा दिया। देश व अमेठी को नामदारों ने बहुत छला, अब कामदारों का वक्त आ गया है। वे अमेठी के जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के शुभारंभ अवसर पर बोल रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेठी के किसान खाद के लिए पुलिस की लाठी खाते थे। कई वर्षों से पिपरी गांव के लोग गोमती नदी के कटान से बर्बाद हो रही फसल व जमीन को बचाने के लिए बांध की मांग कर रहे थे लेकिन राहुल गांधी 15 वर्ष तक अमेठी से सांसद रहने के बावजूद बांध नहीं बनवा सके। केंद्र में मोदी की सरकार बनते ही कुछ ही महीनों में बांध का निर्माण कार्य शुरू हुआ जो तैयार भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मृति ने राहुल पर हमलावर होते हुए कहा कि 15 वर्ष में एक बार भी राहुल ने संसद में अमेठी के लिए एक भी सवाल नहीं किए। स्मृति ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अमेठी के 1.25 लाख परिवार चिह्नित हुए हैं, जिसमें अब तक 315 परिवारों के 1300 गंभीर रूप से पीड़ितों का निशुल्क इलाज भी हो चुका है।




स्मृति ईरानी अपने एकदिवसीय दौरे पर भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर पीएम मोदी के कार्यक्रम को अंतिम रूप देंगी। 

'प्रसाधन बनवाने के लिए मोदी सरकार ने अमेठी को 55 करोड़ रुपये दिए'

Union Minister Smriti Irani visit Amethi

स्मृति ने कहा, अमेठी की बहू-बेटियां खुले में शौच जाने को मजबूर रहीं लेकिन कांग्रेस व राहुल गांधी को न उनकी इज्जत और न ही उनके स्वास्थ्य की चिंता हुई। आज अमेठी के सभी घरों में प्रसाधन बन गए हैं। मोदी सरकार ने 55 करोड़ रुपये अमेठी में प्रसाधन निर्माण के लिए दिए हैं।

स्मृति ने मोदी सरकार के कार्यकाल में अमेठी के एक लाख 40 हजार परिवारों को उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत अमेठी के तीन लाख 80 हजार किसानों का चयन सहित पांच वर्ष में अमेठी के पांच लाख नागरिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने का दावा किया।

स्मृति ने कहा कि किसानों की आय बढ़े इसके लिए अमेठी में कृषि विज्ञान केंद्र का संचालन शुरू कराने का काम मोदी सरकार ने किया जो राहुल गांधी को करना चाहिए था। अब अमेठी के साथ ही देश में कामदारों का वक्त आ गया है।

गांधी परिवार सिर्फ कांग्रेस के लिए चुनौती

Union Minister Smriti Irani visit Amethi

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनाव में गांधी परिवार व प्रियंका वाड्रा को खुद और भाजपा के लिए चुनौती मानने से इन्कार किया। पत्रकारों के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि गांधी परिवार सिर्फ कांग्रेस के लिए चुनौती है। कांग्रेस के झूठ को जनता ने पांच वर्षों में पूरी तरह से समझ लिया है। इस बार जनता उन्हें विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं छोड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed