फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Union Minister of Information Technology Ashwini Vaishnav says that digital technology has become part of life

UP: डिजिटल टेक्नोलॉजी जिंदगी का हिस्सा बनी, मंत्री बोले- लॉजिस्टिक समेत कई क्षेत्रों में तैयार होगा...

Tue, 14 Feb 2023 10:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 14 Feb 2023 10:34 AM IST
सार

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि टेलीकॉम टेक्नोलॉजी में भी भारत आगे बढ़ा है। डिजिटल टेक्नोलॉजी इस दुनिया का भविष्य है। अश्विनी ने कहा कि यूपीआई और कोविन की तर्ज पर लॉजिस्टिक, ई-कॉमर्स, ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स और कृषि के लिए भी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Union Minister of Information Technology Ashwini Vaishnav says that digital technology has become part of life
केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 2023 कई मामलों में बेहद अहम वर्ष होने जा रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक यूनीक फ्रेमवर्क तैयार किया है। यह लोगों के जीवन को आसान बनाएगा और उनके कौशल में वृद्धि होगी। डिजिटल टेक्नोलॉजी जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है। 
विज्ञापन


टेलीकॉम टेक्नोलॉजी में भी भारत आगे बढ़ा है। डिजिटल टेक्नोलॉजी इस दुनिया का भविष्य है। अश्विनी ने कहा कि यूपीआई और कोविन की तर्ज पर लॉजिस्टिक, ई-कॉमर्स, ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स और कृषि के लिए भी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा पहले सभी वैश्विक आयोजन दिल्ली तक सीमित थे। लेकिन पीएम मोदी ने जी-20 को देश के 25 शहरों तक पहुंचाया ताकि भारत की विविधता में एकता का संदेश दुनिया में जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुनिया के बड़े देशों में लोग मुद्रा से कार्ड पर शिफ्ट हुए, लेकिन भारत में ज्यादातर लोग सीधे डिजिटल पर शिफ्ट हुए हैं। दुनिया के कई देशों के कुल डिजिटल ट्रांजेक्शन से ज्यादा भारत में डिजिटल लेनदेन होता है। उन्होंने कहा कि उद्योगों को भी सरकार डिजिटल इकनॉमी से जोड़ रही है।

यूपीआई और कोविन का दुनिया ने लोहा माना

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि दुनिया के कई बड़े देशों में डिजिटल इकनॉमी का नियंत्रण सिर्फ चार-पांच कंपनियों के हाथ में है। लेकिन मोदी सरकार ने यूपीआई का ऐसा प्लेटफार्म तैयार किया जिस पर किसी भी एक व्यक्ति या संस्था का एकाधिकार नहीं है। गूगल जैसी कंपनी खुद का सिस्टम लगाना चाहती थी, लेकिन यूपीआई को समझने के बाद उन्हें लगा कि यूपीआई का सिस्टम सबसे अच्छा है। गूगल ने अमेरिका के फैडरेल रिजर्व बैंक को भी यूपीआई से संबंधित सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान तैयार कोविन पोर्टल ने भी दुनिया को अपना लोहा मनवाया है। पोर्टल की बदौलत 220 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज दी गई।

उद्योगों में डिजिटल नवाचार को अपनाना जरूरी: पांडेय

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि एक दशक में इंडस्ट्री में लगभग दस गुना निवेश बढ़ा है। वर्ष 2025 में यह आंकड़ा 200 अरब तक पहुंचने की संभावना है। इस निवेश का बड़ा हिस्सा जी-20 में शामिल देशों के जरिए ही होना है। इसके लिए जरूरी है कि उद्योगों में डिजिटल नवाचार को बढ़ावा दिया जाए। जी-20 बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रांति भविष्य की डिजिटल अर्थव्यवस्था, मनुष्य व मशीन के बेहतर संबंध के लिए अति महत्वपूर्ण है। अब हर क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल हो रहा है। कई क्षेत्रों में सूचना प्रौद्योगिकी की पहुंच के साथ ही नई तकनीकें भी सामने आ रही हैं जो कारोबार और सरकार के लिए महत्वपूर्ण हो गई हैं। इनमें रोबोटिक्स, बिग डेटा एनॉलिटिक्स, आर्टिफि शियल इंटेलीजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग प्रमुख हैं। इससे उत्पाद परिष्कृत हुए हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed