फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Union minister Anupriya Patel in Bahraich.

UP : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया बोलीं- एनडीए प्रत्याशी के सामने ताश के पत्ते की तरह बिखर जाएगा इंडिया गठबंधन

Mon, 04 Sep 2023 05:38 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Sep 2023 05:38 PM IST
सार

बहराइच पहुंची केन्द्रीय राज्यमंत्री व अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा और कहा कि यह गठबंधन एनडीए के सामने बिखर जाएगा।

विज्ञापन
Union minister Anupriya Patel in Bahraich.
केंद्रीय वाणिज्य उद्योग राज्य मंत्री व अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एनडीए गठबंधन के सामने इंडिया गठबंधन कहीं भी टिकने वाला नहीं है। एनडीए प्रत्याशी के सामने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएंगे। इंडिया गठबंधन ज्यादा जोगी मठ उजाड़ वाली कहावत को चरितार्थ करता है। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन का कोई अस्तित्व नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते नौ सालों से देश प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को बदलते देखा है। नौ सालों में एक नए भारत के निर्माण की जनता साक्षी बनी है। आगामी लोक सभा चुनाव 2024 में देश की जनता एक बार फिर विकसित भारत के निर्माण के लिए वोट करेगी और एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी पर मुहर लगा कर अपना आर्शीवाद देगी। उक्त बातें एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को बहराइच पहुंची केंद्रीय वाणिज्य उद्योग राज्य मंत्री व अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।

विज्ञापन


केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सात सितंबर से कांग्रेस द्वारा फिर से शुरु की जा रही भारत जोड़ो यात्रा पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि भारत शुरु से ही मल्टी पार्टी डेमोक्रेसी रही है। कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है और जन समर्थन जुटाने के लिए यात्रा कर रहे हैं तो करें, कोई प्रतिबंध नहीं है। लेकिन देश की जनता का समर्थन मिलेन वाला नहीं है। जनता नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन के साथ खड़ी है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए विवादित बयान पर उन्होंने कहा कि प्रकरण को सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान ले लिया है। सर्वोच्च न्यायालय इस पर उचित कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के लिए कल पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री योगी, करेंगे आमंत्रित
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपीएटीएस ने अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चलाने वाले छह आरोपी दबोचे, बरामद किए 79 मोबाइल और 234 सिम


शहर के एक रिजार्ट में आयोजित अपना दल एस की मासिक बैठक व जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन में बहराइच के साथ-साथ श्रावस्ती जिले के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। अपना दल एस से नानपारा विधायक राम निवासी वर्मा ने दोनों जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ उनका माल्यार्पण किया। कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ जमा रही।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, कई बार बनी जाम की स्थिति
केन्द्रीय मंत्री व अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के कार्यक्रम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखे। नगर कोतवाल ब्रह्मा गौड़, महिला थाना प्रभारी शीला यादव, दोनक्का चौकी प्रभारी महेन्द्र प्रताप सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर तैनात दिखा। हालांकि, कार्यक्रम को लेकर कई बार जाम की स्थिति बनी। बहराइच- गोंडा मार्ग, शहर में जेल रोड आदि पर वाहनों को रेंगते देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed