फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uniform Civil Code is in favor of Muslims says Kunwar Basit Ali

बताए यूसीसी के फायदे: रुक जाएगी मुसलमानों की चार शादियां करने की परंपरा, संपत्ति में होगा महिलाओं का हक

Mon, 10 Jul 2023 08:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 10 Jul 2023 08:27 PM IST
सार

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा यूनीफॉर्म सिविल कोड मुसलमानों के हित में ही साबित होगा। वोट बैंक की राजनीति करने वाले इसका विरोध कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Uniform Civil Code is in favor of Muslims says Kunwar Basit Ali
muslim-women

विस्तार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के पदाधिकारी समान नागरिक संहिता को समझे बिना ही उसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू करने का मकसद किसी धर्म की पूजा पद्धति या धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाना नहीं बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करना है।

विज्ञापन


बासित अली ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि यूसीसी लागू होने से मुस्लिम समुदाय को फायदा होगा। समुदाय में तीन चार शादी करने की परंपरा रुक जाएगी। उन्होंने कहा कि यूसीसी का विरोध करने वालों को एक पिता या भाई की नजर से देखना चाहिए जिसका शौहर तीन चार शादी करता है उस पर क्या बीतती है। उन्होंने कहा कि इससे मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों में बढ़ोतरी होगी। उन्हें संपत्ति भी में हिस्सेदारी मिलेगी। 
विज्ञापन


मुस्लिमों को इसे लागू करने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूसीसी का विरोध करने वाले लोग केवल वोट बैंक के लिए धर्म की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी यूसीसी का मसौदा भी नहीं आया है और बोर्ड के लोगों ने इसकी खिलाफत शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधि आयोग ने यूसीसी को लेकर सुझाव मांगे हैं, बोर्ड के सदस्यों को इसका बेजवह विरोध करने की जगह अपने सुझाव देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड को चाहिए कि वह इसका विरोध करने की जगह यूसीसी को मजबूत बनाने में सहयोग करें। बोर्ड के लोगों को विपक्षी दलों के नेताओं से मिलने की जगह भाजपा के शीर्ष नेताओं से मिलकर बात करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed