{"_id":"65076048401d15d5190d91f4","slug":"unidentified-youth-found-soaked-in-blood-on-divider-suspicion-of-murder-lucknow-news-c-13-lko1018-418022-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डिवाइडर पर खून से लथपथ मिला अज्ञात युवक, हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डिवाइडर पर खून से लथपथ मिला अज्ञात युवक, हत्या का शक
Mon, 18 Sep 2023 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर में फन मॉल के सामने डिवाइडर पर शनिवार सुबह एक युवक खून से लथपथ मिला। गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे।
उसको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार शाम उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका है कि युवक पर हमला कर डिवाइडर पर लाकर फेंका गया था।
एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास के मुताबिक, शनिवार सुबह 11 बजे पुलिस को फन माॅल के सामने बने डिवाइडर पर 30 से 35 साल का युवक बुरी तरह घायल अवस्था में मिला।
उसके गले से खून निकल रहा था और कट का निशान था। कंधे-पैर पर भी चोट लगी थी।तलाशी के दौरान पुलिस को युवक की जेब से गांजे की पुड़िया मिली। तीन दिन बाद भी अगर पहचान नहीं होती है तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
एडीसीपी के मुताबिक, आशंका है कि युवक पर हमला कहीं दूसरी जगह किया गया और मॉल के सामने डिवाइडर पर डाल दिया गया। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरा नहीं
घटनास्थल के पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। ऐसे में यह पता नहीं चल सका है कि युवक किसी हालत में डिवाइडर तक पहुंचा। अब पुलिस लोहिया चौराहे और समतामूलक चौराहे के पास लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।