फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Unidentified vehicle overturns bike riders in Balrampur, both killed

बलरामपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, दोनों की मौत

Mon, 05 Apr 2021 05:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Apr 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
Unidentified vehicle overturns bike riders in Balrampur, both killed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
गैसड़ी (बलरामपुर) में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। एक की घटना स्थल पर मौत हो गई। दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है। मार्ग दुर्घटना में दो युवकों के आकस्मिक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन


गैसड़ी कोतवाली के प्रभारी उप निरीक्षक आशीष सिंह ने सोमवार को बताया कि रात के समय नेशनल हाईवे पर राजा बाग गांव के पास रोडवेज बस स्टाप है जहां पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक से जा रहे दो लोगों को टक्कर मार दिया। बाइक पर सवार थाना पचपेड़वा के मधवानगर निवासी मुबारक (22) की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में बाइक पर बैठा दूसरा व्यक्ति मधवानगर निवासी खुर्शेद (20) को पुलिस ने सीएचसी गैसड़ी में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गणेशपुर धवाई निवासी इरशाद खां ने बताया कि दोनों सुबह घर से बाइक से गए थे और रात में घर वापस आ रहे थे। रास्ते में राजा बाग के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। उप निरीक्षक ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। उधर दो युवकों के मार्ग दुर्घटना में आकस्मिक मौत से परिजनों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुबारक के पिता भोला व खुर्शेद के पिता रईस ने बताया कि परिवार के लोग बच्चों की मौत को लेकर बहुत दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed