फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Unemployed youth ready for any kind of job

Lucknow News: किसी भी तरह की नौकरी को तैयार बेरोजगार युवा, आर्थिक स्थिति हो रही खराब

Tue, 19 Nov 2024 06:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 19 Nov 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
Unemployed youth ready for any kind of job
सेवायोजन कार्यालय में लगे रोजगार मेले में पहुंचे युवा।
लखनऊ। लालबाग स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में मंगलवार को हुए रोजगार मेले में ऐसे भी बेरोजगार पहुंचे, जिनके पास डिग्रियां तो बहुत थीं लेकिन, एक नौकरी की आस में उनकी आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। ऐसे युवा किसी भी तरह की नौकरी करने को तैयार हैं।
विज्ञापन


सरोजनीनगर की 35 वर्षीय कल्पना यादव (बदला हुआ नाम) अपने दो बच्चों के साथ रोजगार मेले में पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वे परास्नातक हैं लेकिन कहीं नौकरी नहीं मिल रही है। सरकारी नौकरी की भी कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। शहर में एक व्यक्ति की कमाई से परिवार चलाना मुश्किल है। मैं किसी भी प्राइवेट संस्थान में कोई भी नौकरी करने के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन



उदयगंज के नीरज कुमार ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। घर में एक व्यक्ति कमाने वाला, उससे घर नहीं चल पा रहा है। यहां अलग-अलग कंपनियों में सीवी दिया है। दो से चार दिनों में फोन पर जानकारी देने के लिए कहा गया है। इसी तरह सोनी कुमारी ने बताया कि दो साल पहले स्नातक की पढ़ाई पूरी हुई लेकिन, अभी तक कहीं जॉब नहीं मिली है। सम्मान के लिए प्राइवेट कंपनियों में कोई भी जॉब करने के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन



छह कंपनियों में 87 युवाओं को नौकरी का प्रस्ताव
क्षेत्रीय सेवायोजन के सहायक निदेशक सूर्यकांत कुमार ने बताया कि मंगलवार को रोजगार मेले में छह कंपनियां शामिल हुईं। यहां एसआईएस, पेटीएम, वीविंग सहित अन्य कंपनियों में युवाओं को रोजगार मिला। अलग-अलग कंपनियों में सुरक्षा गार्ड, फ्रेशर, कस्टमर सपोर्ट एजेंट, ट्रेनी व अन्य पदों पर 87 युवाओं को जॉब ऑफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed