फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Underpasses will be built on railway crossings in Khadri and Niralanagar

Lucknow News: खदरी व निरालानगर में रेलवे क्रॉसिंग पर बनेंगे अंडरपास

Fri, 05 Sep 2025 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Underpasses will be built on railway crossings in Khadri and Niralanagar
लखनऊ। बख्शी का तालाब के खदरी और निरालानगर की रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाए जाएंगे। इससे करीब दो लाख लोगों की आवाजाही आसान होगी। अंडरपास के लिए जल्द सर्वेक्षण शुरू होगा।
विज्ञापन

उत्तरी विस क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने इस संबंध में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव व पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल को पत्र लिखा था। इस पर बृहस्पतिवार को डीआरएम की ओर से विधायक को जवाब दिया गया। अंडरपास के लिए रेलवे और लोक निर्माण विभाग संयुक्त सर्वेक्षण करेगा। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय का नया परिसर जानकीपुरम में है। यहां के विद्यार्थियों तथा इलाके के लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग सीतापुर रोड तक पहुंचने के लिए काफी घूमकर जाना पड़ता है। लविवि परिसर की बाउंड्री व सीतापुर रोड के बीच केवल रेल लाइन की पटरी है। खदरी के पास अंडरपास बनने से भिठौली क्रॉसिंग, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा और टेढ़ी पुलिया चौराहे पर यातायात का दबाव कम होगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि आईटी चौराहे से अलीगंज की ओर आने-जाने वालों का भी दबाव रहता है। ऐसे में निरालानगर से अलीगंज के चांदगंज गार्डेन के बीच क्रॉसिंग पर अंडरपास बनने से आवाजाही आसान हो जाएगी। बताया कि मानसूत्र सत्र के दौरान 13 अगस्त को विधानसभा में भी मुद्दा उठाया गया था। इसी क्रम में डीआरएम के निर्देश पर कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रयागराज व गया के लिए मांगी सेमी हाईस्पीड ट्रेन

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने लखनऊ से दिल्ली जाने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन मोहिबुल्लापुर, बख्शी का तालाब, सीतापुर के रास्ते करने की मांग उठाई है। इसके अलावा मोहिबुल्लापुर स्टेशन का नाम जानकीपुरम करने, लखनऊ से इंदौर तक अमृत भारत व प्रयागराज तथा काशी के रास्ते गया के लिए सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत चलाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed