फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Underground cable burnt, lights cut off due to fault somewhere in the line

Lucknow News: अंडरग्राउंड केबल जली, कहीं लाइन में फॉल्ट से बत्ती गुल

Fri, 15 Sep 2023 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Underground cable burnt, lights cut off due to fault somewhere in the line
रायबरेली-राही। शहर के विद्युत उपकेंद्र आचार्य द्विवेदी नगर और राही ब्लॉक क्षेत्र के भुएमऊ विद्युत उपकेंद्र की लाइनों में फॉल्ट आने से बिजली गुल रही। शाम पांच बजे शहर की बिजली तो बहाल हो गई, लेकिन भुएमऊ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 140 गांवों की बिजली गुल रही। इससे 50 हजार आबादी को गर्मी और उमस से जूझना पड़ा। भुएमऊ की 33 केवी लाइन में आए दिन फॉल्ट होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र आचार्य द्विवेदी नगर से रानानगर, सत्य नगर, अस्पताल चौराहा, दीवानी कचहरी रोड, मुंशीगंज समेत 10 मोहल्लों को बिजली आपूर्ति होती है। दोपहर बाद आईटीआई मोड़ के पास 33 केवी लाइन में अंडरग्राउंड केबल जल गई। इससे उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। इससे उपभोक्ताओं परेशानी झेलनी पड़ी। जानकारी पर एक्सईएन आनंद कुमार, एसडीओ सौरभ जायसवाल, अवर अभियंता रविकांत मौके पर पहुंचे। जली केबल को ठीक कराने का काम शुरू कराया। शाम पांच बजे शहर की बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उधर, भुएमऊ विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में गुरुवार की रात 10 बजे फॉल्ट आया। इससे उपकेंद्र से जुड़े 140 गांवों की बिजली गुल हो गई। पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने दिन भर फॉल्ट खोजने का प्रयास किया, लेकिन शुक्रवार देर रात तक कामयाबी नहीं मिली। इससे करीब 50 हजार आबादी को बिजली-पानी की समस्या से जूझना पड़ा। दिन भर लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। उपभोक्ता रामअवतार, आशीष यादव, मनोज विश्वकर्मा ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र से रुस्तमपुर, लोधवारी, भुएमऊ, रुपामऊ फीडर निकले हैं। कभी फीडरों में खराबी आ जाती है, तो कभी 33 केवी लाइन में फॉल्ट बना रहता है। इससे बिजली गुल रहती है। एक्सईएन एके सिंह ने बताया कि लाइन में फॉल्ट आने से बिजली बंद हुई है। फॉल्ट मिल गया है, जल्द आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed