{"_id":"60ae9d977293a22e00786eb9","slug":"under-the-responsible-campaign-priyanka-raised-the-question-why-did-the-vaccine-be-sent-more-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्मेदार कौन अभियान के तहत प्रियंका ने उठाया सवाल, वैक्सीन विदेश ज्यादा क्यों भेजीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम्मेदार कौन अभियान के तहत प्रियंका ने उठाया सवाल, वैक्सीन विदेश ज्यादा क्यों भेजीं
Thu, 27 May 2021 12:42 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 27 May 2021 12:42 AM IST
सार
उन्होंने पूछा है कि जनवरी 2021 में मात्र एक करोड़ 60 लाख वैक्सीन का आर्डर क्यों दिया गया?
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने जिम्मेदार कौन? अभियान के तहत वैक्सिनेशन की धीमी व लचर प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने पूछा है कि जनवरी 2021 में मात्र एक करोड़ 60 लाख वैक्सीन का आर्डर क्यों दिया गया?
विज्ञापन
भारत के लोगों को कम वैक्सीन लगाकर ज्यादा वैक्सीन विदेश क्यों भेजीं। इस साल जनवरी से मार्च के बीच में मोदी सरकार ने 6.5 करोड़ वैक्सीन विदेश भेज दी। दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक भारत आज दूसरे देशों से वैक्सीन मांगने की स्थिति में क्यों आ गया और सरकार इसे भी उपलब्धि की तरह प्रस्तुत करने की कोशिश क्यों कर रही है?
विज्ञापन
प्रियंका ने कहा कि देश की 130 करोड़ आबादी की मात्र 3 प्रतिशत जनसंख्या को दोनों डोज लग पाई है। टीका उत्सव घोषित करने के बाद एक महीने में वैक्सीनेशन में 83 प्रतिशत की गिरावट आई। आज राज्यों के मुख्यमंत्री वैक्सीन की कमी की सूचना केंद्र सरकार को भेज रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार की गलत वैक्सीन नीति के चलते सब कुछ चौपट है। अनेक देश पिछले साल ही अपनी जनसंख्या से कई गुना वैक्सीन ऑर्डर कर चुके थे।
विज्ञापन