{"_id":"64f32e343a81ba2f0f021b44","slug":"under-14-team-selected-for-state-level-hockey-raebareli-news-c-101-1-slko1034-3508-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राज्य स्तरीय हॉकी के लिए अंडर-14 टीम का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राज्य स्तरीय हॉकी के लिए अंडर-14 टीम का चयन
Sat, 02 Sep 2023 06:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 02 Sep 2023 06:14 PM IST
विज्ञापन
मंडलीय प्रतियोगिता में जिले की टीमों ने किया अच्छा प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में जिले की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अंडर-14 बालक टीम ने पहला स्थान बनाया, जिसे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। अंडर-19 बालक टीम ने तीसरा और बालिका टीम ने दूसरा स्थान बनाया है। इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमी काफी खुश हैं। उम्मीद जताई कि चयनित टीम राज्य स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
लखीमपुर में शनिवार को बालकों की अंडर 14 एवं 19 टीम ने मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अंडर-14 बालक टीम ने हर बार की तरह इस बार भी सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। इस टीम ने 3-0 से लखीमपुर को हराकर प्रथम स्थान बनाया। अंडर-19 बालक की टीम तीसरे स्थान पर रही। बालिकाओं का मैच लखनऊ के करामत गर्ल्स इंटर कॉलेज के तत्वावधान में खेला गया, जिसमें रायबरेली दूसरे स्थान पर रहा। माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि कप्तान आलोक के नेतृत्व वाली अंडर-14 बालक टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर प्राप्त कर लिया है। गोरखपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में यह टीम प्रतिभाग करेगी।
इनसेट
खेलों के प्रति सीबीएसई के स्कूलों की अनदेखी
रायबरेली। सीबीएसई के प्राइवेट स्कूलों की खेलों की रुचि बिलकुल नहीं है। इस बात का अंदाजा विद्यालयीय खेलकूद के संबंध में शनिवार को जीआईसी परिसर में हुई बैठक से लगाया जा सकता है। बैठक में सीबीएसई से संचालित स्कूलों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, शारीरिक शिक्षकों को बुलाया गया था, लेकिन महज दो स्कूलों ने भाग लिया। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता में सीबीएसई के छात्र-छात्राओं को भी प्रतिभाग करना है। इसीलिए बैठक बुलाई गई थी। माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि जिले में संचालित सीबीएसई के 20 से अधिक स्कूलों को बैठक में हिस्सा लेना था, लेकिन बक्शी मेमोरियल इंटर कॉलेज एवं जेपीएस स्कूल ने ही बैठक में भाग लिया। विद्यालयीय खेलकूद में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शामिल कराने का प्रयास होता है, लेकिन प्राइवेट स्कूल रुचि नहीं लेते हैं। (संवाद)