{"_id":"691793b6ba015705b20b4d51","slug":"uncontrolled-tractor-trolley-overturned-laborer-died-after-being-crushed-lucknow-news-c-13-knp1050-1471165-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी दबकर मजदूर की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी दबकर मजदूर की गई जान
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज के भागूखेड़ा इलाके में बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। उसके नीचे दबकर बाराबंकी के रामनगर निजामुद्दीन गांव निवासी मजदूर रवि (21) की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य घायल हो गए।
इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार इंटरलॉकिंग की ईंट उतारकर जा रहे थे। भागूखेड़ा-सिसेंडी मार्ग पर अचानक तेज रफ्तार ट्रॉली का एक पहिया सड़क से उतर गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। उसके नीचे दबकर रवि की मौत हो गई। इसके अलावा ट्रॉली पर सवार बाराबंकी के रामनगर के मजदूर संदीप, शिवराम और बहराइच के संतोष घायल हो गए।
पुलिस सभी को मोहनलालगंज सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि रवि के पास से मिले दस्तावेज की मदद से घरवालों को सूचना दी गई।