{"_id":"6865988b515572ca1f0e9454","slug":"uncontrolled-suv-broke-into-shop-and-entered-the-house-father-and-son-injured-lucknow-news-c-13-knp1002-1275479-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दुकान तोड़कर मकान में घुसी बेकाबू एसयूवी, पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दुकान तोड़कर मकान में घुसी बेकाबू एसयूवी, पिता-पुत्र घायल
विज्ञापन
संकल्प वाटिका के पास घर में घुसी एसयूवी।
लखनऊ। हजरतगंज में संकल्प वाटिका के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर दुकान को तोड़ते हुए मकान में घुस गई। हादसे में घर के बाहर सो रहे रविदास नगर के विजय सोनी और उनका बेटा दीपक घायल हो गया। दोनों को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक विजय सोनी की पत्नी ज्ञानमती की तहरीर पर एसयूवी चालक व तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी चालक हादसे के बाद भाग निकला। पुलिस उसे तलाश रही है। एसयूवी में बियर की केन भी मिली है।
विजय सोनी के मुताबिक घर के बाहर उनकी अंडे और पान मसाले की दुकान है। मंगलवार देर रात करीब दो बजे तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से उनकी दुकान क्षतिग्रस्त हो गई और मकान की दीवार विजय के सीने पर भरभराकर गिर गई। विजय के बगल में सो रहा बेटा भी घायल हो गया। शोरगुल सुनकर जागे परिजनों ने दोनों को मलबे से निकाला। गाड़ी के भीतर फंसे युवक को स्थानीय लोगों ने निकाला और उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
पुलिस उसे बचाकर अस्पताल ले गई। आरोप है कि चालक और गाड़ी में मौजूद लोग नशे में थे। कुछ लोगों का कहना है कि एसयूवी में दो युवतियां भी थीं, जो भाग निकलीं। गाड़ी पर उत्तराखंड का नंबर है। पुलिस का कहना है कि चालक निशातगंज की ओर एसयूवी लेकर जा रहा था। उस पर भाजपा का लोगो है और ब्लॉक प्रमुख लिखा है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि एसयूवी उत्तराखंड के काशीपुर स्थित काठगोदाम रेलवे कॉलोनी के आलोक कुमार मिश्रा के नाम दर्ज है। संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि कुछ माह माह शाहजहांपुर के भदाजी निवासी अर्जुन सिंह को एसयूवी बेच दी थी। हालांकि, उन्होंने गाड़ी अपने नाम स्थानांतरित नहीं कराई थी। पुलिस अर्जुन के बारे में पता लगा रही है।