{"_id":"66c914505bfb53f2ee0d9264","slug":"uncontrolled-dumper-hits-school-van-five-students-injured-raebareli-news-c-101-1-slko1032-118651-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेकाबू डंपर ने स्कूल वैन में मारी टक्कर, पांच छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेकाबू डंपर ने स्कूल वैन में मारी टक्कर, पांच छात्र घायल
Sat, 24 Aug 2024 04:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर मार्ग पर अनियंत्रित डंपर की टक्कर से क
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह बेकाबू डंपर ने स्कूल वैन में टक्कर मार दी। इससे वैन में सवार पांच छात्र घायल हो गए। गनीमत रही कि टक्कर लगने के बाद वैन का एयर बैग खुल गया। इससे सभी को मामूली चोटें आईं। घायल छात्रों का सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
मुराई बाग कस्बा स्थित एक पब्लिक स्कूल की वैन कुटिया चौराहा से सुबह सात बजे बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। डलमऊ-जगतपुर मार्ग पर कंधरपुर गांव के पास डलमऊ की ओर से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने वैन में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वैन में बैठे अविनाश (8), आर्य (10), अंश कुमार (9), कुलदीप यादव (10), यश तिवारी (9) घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल बच्चों को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। हादसे के बाद डंपर चालक को आसपास के लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।