{"_id":"6585ddebdbaae480ca0925b5","slug":"uncontrolled-bolero-rammed-into-sareni-minor-six-people-injured-raebareli-news-c-101-1-slko1032-8393-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अनियंत्रित बोलेरो सरेनी माइनर में घुसी, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अनियंत्रित बोलेरो सरेनी माइनर में घुसी, छह लोग घायल
Sat, 23 Dec 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को भोजपुर मार्ग पर अनियंत्रित बोलेरो बसावनखेड़ा गांव के पास सरेनी माइनर में घुस गई। छह लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि माइनर में पानी नहीं था। सुबह लालगंज की तरफ से भोजपुर जा रही बोलेरो माइनर में घुस गई। घायल छह लोगों में में दो लोगों को ज्यादा चोटें आई।
घायल राकेश पांडेय, हरीदत्त मिश्रा निवासी नौगवां थाना हुसैनगंज जिला फतेहपुर घायल हो गए। सीएचसी सरेनी में इलाज कराया गया। इन लोगों को फतेहपुर से उन्नाव जाना था, लेकिन सुबह कोहरा के कारण रास्ता भटक गए।
चोरी की दो बाइकों के साथ पांच शातिर गिरफ्तार
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात गश्त के दौरान दो चोरी की बाइकों के साथ पांच बाइक चोरी करने वालों को पकड़ा गया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि गोविंदपुर मेले से 19 व 20 दिसंबर को दो बाइक चोरी हो गई थी। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी।
विज्ञापन
पूरे गंगा दुबे का पुरवा मजरे रालपुर गांव की एक बाग से राहुल निवासी सागरखेड़ा, अशोक उर्फ लाला निवासी लखन गांव, अरुण कुमार निवासी पसनखेड़ा मजरे तेजगांव, साहिल उर्फ शैलेंद्र निवासी बहादुरपुर, रामसजीवन उर्फ राम ग्राम चमरौली मजरे रालपुर को पकड़ा गया है। इनके कब्जे से चोरी की दो बाइकें, मोबाइल, तमंचा बरामद किया गया है। ये सब बाइक चोरी कर उनको बेचने का धंधा करते थे।