फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uncontrollable truck ran over mother-in-law

Lucknow News: बेकाबू ट्रक ने सास-बहू को रौंदा

Thu, 06 Jul 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 06 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
uncontrollable truck ran over mother-in-law
रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मनीरामपुर भटेहरी गांव के पास बुधवार सुबह बेकाबू ट्रक ने खेत से घर जा रही सास-बहू को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर हादसे की जांच की। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मनीरामपुर भटेहरी गांव की रहने वाली कुसुम (46) पत्नी मेवालाल व उसकी बहू मालती (23) पत्नी संदीप कुमार भोर में खेत की तरफ शौच के लिए गई थी। वापस घर आते समय लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनऊ से प्रयागराज की तरफ जा रहे ट्रक ने गांव के पास ही सास-बहू को रौंद दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। दोनों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से सास-बहू की जान गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा। मालती की एक वर्ष पहले ही कुसुम के बेटे संदीप के साथ हुई थी। संदीप हैदराबाद में इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। बताते हैं कि हर दिन सास-बहू शौच के लिए गांव के बाहर जाती थी। हर दिन वापस घर लौट आती थी। यह किसी को नहीं पता था कि दोनों हादसे का शिकार हो जाएंगी, लेकिन शायद ऊपर वाले को ही कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन

यदि घर में बना शौचालय ठीक होता तो सास-बहू की जान बच जाती। दरअसल, लगभग पांच वर्ष पहले मृतक कुसुम के परिवार को शौचालय मिला, लेकिन जिम्मेदारों ने भ्रष्टाचार की नींव पर शौचालय बनाया। यही वजह रही कि कुछ माह में ही शौचालय की छत गिर गई। ऐसे में परिवार ने शौचालय का प्रयोग करना बंद कर दिया। मृतका के दूसरे बेटे अमरजीत ने बताया कि पिछली योजना में शौचालय प्रधान ने बनवाया था, लेकिन कुछ ही दिन में उसकी छत गिर गई। जिसकी वजह से उसका प्रयोग नहीं हो पा रहा था। वहीं पंचायत सचिव रूद्र प्रताप सिंह की मानें तो पिछली पंचवर्षीय योजना में गांव के 204 परिवारों में 170 परिवारों को शौचालय मिला है। लगभग 35 परिवार को शौचालय दिलाने की प्रकिया शुरू है। शौचालय निर्माण में गड़बड़ी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed