{"_id":"666b5f6c55e086ac2f057df4","slug":"uncontrollable-tractor-trolley-overturns-driver-crushed-to-death-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105305-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबकर चालक की मौत
Fri, 14 Jun 2024 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। गोविंदपुर से सेमगढ़ा की तरफ जाते समय बृहस्पतिवार शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम सेमगढ़ा निवासी इश्तियाक (19) ट्रैक्टर चालक था। बृहस्पतिवार को वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गोविंदपुर गया था। वहां से सेमगढ़ा लौटते समय सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पास देते समय वह अपने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बाबू पुरवा सौंरूपुर के पास खड्ड में जाकर पलट गई।
ट्रैक्टर के नीचे दबने से इश्तियाक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दूसरा ट्रैक्टर चालक मौके पर रुके बिना वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। एसआई वेद प्रकाश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि परिवार के लोग तहरीर देंगे तो मामला दर्ज कर जांच कराई जाएगी।