फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Unclaimed injured underwent free surgery in Balrampur

Lucknow News: बलरामपुर में लावारिस घायल मुफ्त में हुई सर्जरी

Mon, 10 Nov 2025 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Unclaimed injured underwent free surgery in Balrampur
बलरामपुर अस्पताल।
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में भर्ती हुए लावारिस मरीज के पैर की मुफ्त में सर्जरी हुई है। सर्जरी के दौरान लगने वाले इंप्लांट व दवाओं का खर्च अस्पताल प्रशासन ने उठाया है। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि संजय (40) एक हादसे में घायल हो गए थे। उन्हें लावारिस हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में उनके दाहिने पैर के कूल्हे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरूर अली ने इंप्लांट डालने की जरूरत बताई। संजय का कोई परिजन न होने के कारण वह इंप्लांट खरीदने में असमर्थ थे। इसकी जानकारी अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता आर्या को दी गई। निदेशक के निर्देश पर करीब 20 हजार रुपये का इंप्लांट खरीदा गया।
विज्ञापन

डॉ. सुरूर अली ने एनेस्थीसिया टीम के डॉ. कौशल और डॉ. देशराज के सहयोग से ऑपरेशन किया। ऑपरेशन से पूर्व घायल को दो यूनिट रक्त चिकित्सालय के ब्लड बैंक से दिया गया। निदेशक डॉ. कविता आर्या ने कहा कि अस्पताल जरूरतमंद और निर्धन मरीजों की सेवा के प्रति समर्पित है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवाशीष शुक्ला ने कहा कि इस प्रकार के मामलों से चिकित्सकों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed