फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uma bharti slip down in run for unity.

'मोदी रन' में उमा के छूटे पसीने, लड़खड़ाकर गिरीं!

Fri, 31 Oct 2014 03:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 31 Oct 2014 03:03 PM IST
विज्ञापन
uma bharti slip down in run for unity.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल रन फॉर यूनिटी कई नेताओं के लिए वाकई पटेल के लिए सम्मान है, तो कुछ के लिए ये महज 'मोदी रन' साबित हो रहा है। हालत कैसी भी हो, टीवी स्क्रीन पर दौड़ते हुए हर कोई नजर आना चाहता है।

विज्ञापन


ऐसा ही कुछ शुक्रवार सुबह लखनऊ में हुआ। समय सुबह के करीब आठ बजे थे। भाजपा के कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों का हुजूम रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लेने के लिए आतुर था।
विज्ञापन


इस बीच केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती का काफिला में पहुंच जाता है। मेयर डॉ. दिनेश शर्मा के साथ उनकी शहीद स्मारक से थोड़ा आगे पैदल यात्रा शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर चलते ही उमा को पसीना आता है लेकिन वह रूकने की जगह और तेज दौड़ने लगती हैं। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता भी उसी जोश से दौड़ने लगते हैं। इस बीच केडी सिंह स्टेडियम से आगे इलेक्ट्रानिक मीडियाकर्मियों के तार में फंसकर उमा का पैर लड़खड़ा जाता है।

वह लड़खड़ाकर असंतुलित होती हैं कि जमीन पर गिरने से पहले सुरक्षाकर्मी उनको बचा लेते हैं। पानी पीकर फिर संभलते हुए जब उमा दौड़ी तो सरदार पटेल प्रतिमा आकर ही सांस लिया। सरदार पटेल जयंती के मौके पर शुक्रवार को आयोजित हुई रन फॉर यूनिटी में उमा भारती बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आयीं।

ये कोई राजनैतिक कार्यक्रम नहीं- उमा

uma bharti slip down in run for unity.

हाथ में तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे के बीच वह जहां से भी निकली लोग उनसे जुड़ते गए। सुबह सात बजे से शहीद स्मारक पर रन फॉर यूनिटी के लिए भाजपा कार्यकर्ता जुटना शुरू हो गए थे।

यहां हिंदुस्तान बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बच्चों ने वंदे मातरम के उदघोष लगाकर माहौल को रोमांचित कर दिया।

शहीद स्मारक से शुरू होकर रन फार यूनिटी का समापन सुबह 8:35 बजे सरदार पटेल प्रतिमा पर समाप्त हुआ।

यहां सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उमा भारती ने कहा कि यह कोई राजनैतिक विशेष का कार्यक्रम नहीं है।

सारा विश्व जानता है कि देश को एकता के धागे में पिरोने में सरदार पटेल ने अहम भूमिका निभायी। आज एक विशाल भारत जो हम देख रहे हैं वह सरदार पटेल के अथक प्रयासों का नतीजा है।

इस मौके पर मेयर डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और सुधीर हलवासिया सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed