फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ujjwala-2 will start before the assembly elections: Prime Minister Modi will launch virtual from Mahoba on Tuesday

विधानसभा चुनाव से पहले उज्ज्वला-2 का आगाज : प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को महोबा से करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

Sun, 08 Aug 2021 10:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 08 Aug 2021 10:07 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने विधानसभा चुनाव-2017 से पहले उज्ज्वला-1 की शुरुआत एक, मई 2016 को पूर्वांचल के बलिया से की थी। अब उसी रणनीति के तहत विधानसभा चुनाव-2022 के पहले उज्ज्वला-2 की शुरुआत के लिए यूपी को चुना गया है।

विज्ञापन
Ujjwala-2 will start before the assembly elections: Prime Minister Modi will launch virtual from Mahoba on Tuesday
पीएम नरेंद्र मोदी

विस्तार

विधानसभा चुनाव-2017 में गेमचेंजर मानी गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण का आगाज भी आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी से ही होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को उज्ज्वला-2 योजना का वर्चुअल शुभारंभ बुंदेलखंड के महोबा से करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने विधानसभा चुनाव-2017 से पहले उज्ज्वला-1 की शुरुआत एक, मई 2016 को पूर्वांचल के बलिया से की थी। इसके बाद चुनाव नतीजों में माना गया कि इस योजना की वजह से महिलाओं का भारी समर्थन भाजपा को मिला। अब उसी रणनीति के तहत विधानसभा चुनाव-2022 के पहले उज्ज्वला-2 की शुरुआत के लिए यूपी को चुना गया है। इस चुनाव में भी भाजपा का फोकस महिला वोट बैंक पर है। मोदी-योगी सरकार की महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के लाभार्थियों से पहले से ही संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


एक करोड़ का लक्ष्य
उज्ज्वला-1 के तहत प्रदेश में अब तक दो करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन दिए गए हैं। जबकि, योजना के दूसरे चरण में एक करोड़ कनेक्शन का लक्ष्य है। इसमें ऐसे निम्न आय वर्ग के परिवारों को लाभ दिया जाएगा जो पहले चरण में छूट गए हैं। इससे पहले भी वोट बैंक को साधने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्टैंडअप योजना व किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत से ही गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed