फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ug admission in shia pg college

शिया पीजी कॉलेज में यूजी प्रवेश का मौका, बढ़ी सीटों का मिलेगा लाभ

Tue, 25 Jan 2022 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
ug admission in shia pg college
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा हाल में राजधानी के तीन समेत एक दर्जन कॉलेजों में 33 फीसदी सीट वृद्धि की है। इस क्रम में शिया पीजी कॉलेज बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश करने जा रहा है, जबकि नगर निगम डिग्री कॉलेज अब बढ़ी सीटों पर प्रवेश नहीं कर पाएगा। क्योंकि यहां विद्यार्थी नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

शिया पीजी कॉलेज के निदेशक प्रवेश डॉ. मिर्जा मोहम्मद अबु तैय्यब के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम में वेटिंग मेरिट लिस्ट के प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 25 जनवरी से 29 जनवरी के बीच प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी कॉलेज के एडमिशन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन या कॉलेज में संपर्क कर शुल्क जमा कर सकते हैं। वहीं अटल बिहारी बाजपेई नगर निगम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि इस समय विद्यार्थियों का मिलना संभव नहीं होगा। इसलिए हम बढ़ी हुई सीटों पर इस बार प्रवेश नहीं ले पाएंगे
विज्ञापन

कमोवेश यही स्थिति हरदोई व लखीमपुर खीरी के कॉलेजों की भी है। बता दें कि लखनऊ विश्वविद्यालय ने हाल में राजधानी में शिया पीजी कॉलेज, नगर निगम डिग्री कॉलेज व टेक्नो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन समेत अन्य जिलों में एक दर्जन कॉलेजों में 33 फीसदी सीट वृद्धि को हरी झंडी दी है। जो इस सत्र के लिए प्रभावी होगी। किंतु काफी देरी से जनवरी के अंत में की गई सीट वृद्धि पर विद्यार्थियों का मिलना अन्य कॉलेजों के लिए भी मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकेटीयू ने स्थगित की अपनी परीक्षाएं
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने विषम सेमेस्टर की बची हुई पहले व दूसरे वर्ष की फरवरी में प्रस्तावित परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी की ओर से जारी सूचना के अनुसार पूर्व में फरवरी में शेष परीक्षाओं के आयोजन को कहा गया था। कोरोना संक्रमण को देखते हुए विश्वविद्यालय ने यह परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी हैं। कोविड संक्रमण में कमी होने के बाद यह परीक्षाएं मार्च मध्य में शासन के दिशा-निर्देश पर आयोजित की जाएंगी। उन्होंने सभी संबद्ध संस्थानों से यह भी कहा है कि वे विद्यार्थियों की मार्च तक ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed