{"_id":"68e2db5d2323edf6f909924b","slug":"two-young-women-died-under-suspicious-circumstances-lucknow-news-c-13-knp1050-1414298-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संदिग्ध हालात में दो युवतियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संदिग्ध हालात में दो युवतियों की मौत
Mon, 06 Oct 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। गुडंबा के मायापुरी निवासी सावित्री चौहान (23) का शव उनकी झोपड़ी में रविवार को दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पिता ने हत्या कर बेटी का शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। वहीं सरोजनीनगर के बिजनौर में शनिवार रात युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी।
इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सीतापुर के चांदपुर लधौनी की सावित्री मायापुरी में झोपड़ी बनाकर रहती थीं। वह दूसरों के घर में घरेलू काम करती थीं। पिता बंसीलाल ने बताया कि उनकी बेटी के पैर जमीन से छू रहे थे, इसलिए उन्हें शक है कि किसी ने उनकी बेटी की हत्या करके शव को लटका दिया है। इंस्पेक्टर गुडंबा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बिजनौर स्थित चंद्रावल के सादुल्लाखेड़ा निवासी जगदीश पाल की बेटी रुचि पाल उर्फ काजल (26) बीटेक की पढ़ाई करने के बाद सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्टनगर में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी।
विज्ञापन
शनिवार देर रात रुचि का शव पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रुचि को नीचे उतारकर सरोजनीनगर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।